एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन की बैठक में फारूक अब्दुल्ला ने उठाया पूर्ण राज्य का मुद्दा, क्या मिला जवाब?

India Block meeting: फारूक अब्दुल्ला ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट में राज्य का दर्जा दिया जाने पर सुनवाई होनी है. हम इंतजार करेंगे कि हमारे हक में फैसला आए.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के चीफ और जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने दिल्ली में हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मुद्दा उठाया. फारूक अब्दुल्ला ने बताया कि इंडिया ब्लॉक के सभी नेताओं ने कहा कि पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग पर सभी पार्टियां समर्थन करेंगी.

राज्यसभा की चार सीटें भरी जानी चाहिए- फारूक अब्दुल्ला

गुरुवार (7 अगस्त) को इस बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि दो सीटों पर जो उपचुनाव होने हैं वो जल्दी होने चाहिए. राज्यसभा की चार सीटें हैं उन्हें भरना चाहिए. ये बहुत अहम बाते हैं. इसके लिए हम लोगों ने मीटिंग में कहा है. किताबों पर इन्होंने जो बैन लगाया है, इसके लिए हमें अफसोस है. ये असंवैधानिक है. ये करना नहीं चाहिए. इसे वापस लिया जाना चाहिए.

प्रधानमंत्री ने स्टेटहुड का वादा किया था- फारूक अब्दुल्ला

शुक्रवार (8 अगस्त) को जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर उन्होंने कहा, "हम इंतजार करेंगे कि वो भी हमारे हक में फैसला दें. खुद प्रधानमंत्री और होम मिनिस्टर ने ये वादा किया है कि हम स्टेटहुड देंगे." पूर्व सीएम ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी दल हमारा साथ देंगे. बता दें कि जम्मू-कश्मीर के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग तेज हो गई है.

बैठक में कौन कौन नेता हुए शामिल?

बता दें कि इंडिया गठबंधन की ये बैठक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर हुई. इस बैठक में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी-एसपी के अध्यक्ष शरद पवार, जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ माझी, माले के दीपांकर भट्टाचार्य, सपा सांसद रामगोपाल यादव, सपा सांसद डिंपल यादव, शिवसेना यूबीटी के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे, यूबीटी सांसद संजय राउत, कमल हासन, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी, हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई नेता शामिल हुए.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jammu-Kashmir Flash Flood: जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, 17 लोगों की मौत, 8 अब भी लापता; राहत कार्य में जुटा प्रशासन
जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से तबाही, 17 लोगों की मौत, 8 अब भी लापता; राहत कार्य में जुटा प्रशासन
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget