एक्सप्लोरर

वक्फ बिल पर सरकार या विपक्ष के साथ? गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, 'नाजायज तरीके से...'

Ghulam Nabi Azad News: वक्फ संशोधन विधेयक के मद्देनजर पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जिस मकसद के लिए जमीन वफ्फ हुई थी, उसे उस काम के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

Ghulam Nabi Azad On Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल के लोकसभा में पास होने के बाद अब राज्यसभा में इस पर चर्चा हो रही है. इस बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने वक्फ की जमीनों को बचाने के लिए इस बिल को बेहद ही जरूरी बताया. उन्होंने कहा कि जिस मकसद के लिए जमीन वफ्फ हुई थी, उसे उस काम के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए. 

गुलाम नबी आजाद गुरुवार (03 अप्रैल) को यूपी के बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से वक्फ बिल की चर्चा करते हुए कहा, ''नाजायज तरीके से जमीनों की बहुत हड़प हुई. वक्फ की जमीनों की हड़प नहीं करनी चाहिए. अब कानून तो पास हो ही गया है. अब इस कानून को अच्छी तरह से लागू करना चाहिए. माइनॉरिटी को इसका लाभ मिलना चाहिए.''

सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर क्या बोले गुलाम नबी आजाद?

जब गुलाम नबी आजाद से सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा नमाज के लिए इजाजत लेकर पार्क का इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने कहा, ''मैं हमेशा कहता हूं कि आबादी बढ़ रही है. ज्यादा नमाज का टाइम जुमा के दिन और ईद के दिन पड़ता है. उसके लिए कोई पार्क ढूंढने पड़ेंगे.'' 

आधे घंटे का तो मसला है- गुलाम नबी आजाद

उन्होंने आगे कहा, ''आधे घंटे का तो मसला है. आधे घंटे की जुमा नमाज होती है. आधा घंटे का ईद का होता है. कही भी अगर सरकारे चाहे तो नमाज के लिए पार्क उपलब्ध करा सकती है. नमाज के लिए उस दिन ये इस्तेमाल होगा. उसको देने की जरूरत नही है. वो सरकारी पार्क में भी हो सकता है.''

बता दें कि वक्फ (संशोधन) बिल बुधवार (02 अप्रैल) को देर रात लोकसभा में पारित कर दिया गया. इस बिल के पक्ष में 288 वोट पड़े तो वही इसके विपक्ष में 232 सांसदो ने मतदान किया. इस बिल को लेकर सत्ताधारी दल एनडीए और विपक्षी दलों के बीच गहरा मतभेद दिख रहा है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget