एक्सप्लोरर

इल्तिजा मुफ्ती से लेकर मियां मेहर अली तक...चुनावी मैदान में नई पीढ़ी, जानें- किसे दे रहें टक्कर?

Jammu Kashmir Assembly Elections 2024: पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती की तरह कुछ अन्य कश्मीर नेताओं की संताने इस बार विधानसभा चुनाव में उतर रही हैं.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन का दौरा शुरू हो गया है. सबकी नजर कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस, बीजेपी और पीडीपी जैसे प्रमुख दलों के प्रत्याशियों पर टिकी हुई है. वहीं, यहां चर्चा अगली पीढ़ी के नेताओं की भी हो रही है जो प्रमुख दलों के नेताओं के वारिस है. करीब 10 ऐसे नेता हैं जिनपर इस वक्त खूब चर्चा हो रही है जिनमें इल्तिजा मुफ्ती, सलमान सागर, तनवीर सादिक, अहसान परदेसी और मियां मेहर अली भी शामिल हैं. आइए जानते हैं कौन ये नेता जिन्होंने जनता ही नहीं बल्कि राजनीतिक विश्लेषकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

इल्तिजा मुफ्ती
इल्तिजा मुफ्ती पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की बेटी हैं. पीडीपी से वह बिजबेहरा से चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला यहां सीधे तौर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता बशीर अहमद वीरी से होगा. इल्तिजा पहली बार चुनाव में उतरी हैं. यह इल्तिजा के लिए सुरक्षित सीट मानी जा रही है क्योंकि यह पीडीपी का गढ़ है और वह बीते 28 वर्षों से यहां से जीतती आ रही है. महबूबा और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद भी इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब इस सीट को बचाने की जिम्मेदारी तीसरी पीढ़ी के कंधे पर है. वह अपनी मां की मीडिया एडवाइजर भी हैं.

सलमान सागर 
श्रीनगर के पूर्व मेयर और नेशनल कॉन्फ्रेंस के यूथ प्रेसिडेंट सलमान सागर को हजरतबल सीट से टिकट दिया गया है. वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के महासचिव अली मोहम्मद सागर के बेटे हैं. इस चुनाव में पिता और पुत्र की जोड़ी मैदान में नजर आ रही है. 40 साल के सलमान पूरे जोश के साथ चुनाव मैदान में उतर चुके हैं. उन्होंने 4 सितंबर को नामांकन दाखिल किया है.

तनवीर सादिक
नेशनल कॉन्फ्रेंस के पूर्व विधायक सादिक अली के बेटे तनवीर सादिक का उमर अब्दुल्ला से खास नाता रहा है. वह उमर के सलाहकार रहे हैं. 46 साल के सादिक नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुख्य प्रवक्ता और कम्युनिकेशन के प्रभारी भी हैं. वह दो बार कारपोरेटर रह चुके हैं. वह जैदीबल से चुनाव लड़ रहे हैं. उनका मुकाबला पीडीपी के शेख गौहर अली से होगा.

एहसान परदेसी
एहसान परदेसी पूर्व विधायक गुलाम कादिर परदेसी के बेटे हैं. वह लाल चौक विधानसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 49 साल के एहसान नेशनल कॉन्फ्रेंस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके बारे में बताया जाता है कि वह लाल चौक इलाके में काफी समय से सक्रिय हैं और यहां के लिए काम कर रहे हैं. उनका मुकाबला यहां बीजेपी के एजाज हुसैन से है.

मियां मेहर अली
सांसद मियां अल्ताफ अहमद के बेटे मियां मेहर अली (35) भी इस बार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वह पारंपरिक कंगन सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके पिता, दादा और परदादा भी राजनीति में सक्रिय रहे हैं.  मियां मेहर अली खुद को हालांकि राजनीति में नया नहीं मानते हैं. उनका मुकाबला पीडीपी के सैयद जमात अली शाहीन से होगा.

ये भी पढे़ं - Jammu Kashmir: जेल में बंद में अलगाववादी नेता का रद्द हुआ नामांकन, क्या अब उमर अब्दुल्ला को देंगे चुनौती?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना
जम्मू: बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा शुरू, कड़ी सुरक्षा में पहला जत्था रवाना

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget