एक्सप्लोरर

Diesel Price Hike: हिमाचल में आपदा के बीच क्यों बढ़ाए गए डीजल के दाम? CM सुक्खू ने किया खुलासा

डीजल दाम बढ़ोतरी पर हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि अभी भी हमारे यहां का डीजल रेट उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब से कम हैं. पिछली सरकार ने चुनावी फायदा लेने के लिए सात रुपये वैट कम कर दिया था.

CM Sukhu on Diesel Price: हिमाचल प्रदेश में हुई भारी बारिश की तबाही से उबर रही हिमाचल प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) के नेतृत्व वाली सरकार ने करारा झटका दे दिया है. हिमाचल प्रदेश में डीजल पर प्रति लीटर तीन रुपए प्रति लीटर में बढ़ोतरी कर दी गई है.

डीजल पर वैट बढ़ोतरी को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी भी हमारे यहां का डीजल रेट उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब से कम हैं. पिछली सरकार ने चुनावी फायदा लेने के लिए सात रुपये वैट कम कर दिया था. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव के मद्देनजर या फैसला लिया था, लेकिन हमारा यह फैसला चुनाव के मद्देनजर नहीं है.

'आपदा से प्रदेश को बड़ा नुकसान'

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वैट बढ़ाने के पीछे आपदा भी एक कारण है. आपदा की वजह से हिमाचल के इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा है. स्थिति को पूरी तरह से ठीक होने में एक साल लग जाएगा. प्रदेश सरकार लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा के दौर से गुजर रहा है. सभी सरकारी कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष- 2023 में अपने एक दिन का वेतन दान किया है. इसके अलावा कांग्रेस के विधायकों ने भी अपने एक महीने की तनख्वाह आपदा राहत कोष में दी है.

'यह जनता को राहत पहुंचाने का वक्त'

हिमाचल प्रदेश में डीजल पर तीन रुपए वैट बढ़ाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने कहा कि यह समय आपदाग्रस्त प्रदेश को राहत देने का है, उन पर आर्थिक बोझ डालने का नहीं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. आपदा की इस घड़ी में सभी लोग परेशान हैं. ऐसे में सरकार को उन्हें राहत देने के बारे में विचार करना चाहिए. आने वाले वक्त में जब हालात सामान्य होंगे, तब सरकार को इन विषयों पर विचार करना चाहिए. फिलहाल डीजल पर वैट बढ़ाने का यह सही समय नहीं है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि डीजल के दामों का असर हर चीज पर पड़ेगा. डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी और आम आदमी की जेब पर बोझ पड़ेगा.

सात महीने में दूसरी बार बढ़ा दिया वैट

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता में आते ही 7 जनवरी, 2023 को डीजल पर तीन रुपए वैट बढ़ाया था. सरकार की ओर से इस बढ़ोतरी के बाद हिमाचल प्रदेश में डीजल के दाम अब 89.11 प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं. इससे बड़े माल वाहनों की ढुलाई का खर्चा बढ़ेगा और इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर होगा. 7 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डीजल पर तीन रुपए वैट बढ़ाते हुए कहा था कि पूर्व भाजपा सरकार हिमाचल प्रदेश पर कर्ज का भारी भरकम बोझ छोड़ गई है. भाजपा ने चुनाव में फायदा लेने के लिए डीजल पर तीन रुपए वैट घटाया था. ऐसे में सरकार ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार प्रदेश की जनता को कड़े फैसलों के लिए तैयार रहने के लिए कहते आए हैं, लेकिन आपदा के बीच डीजल के दामों में बढ़ोतरी आम जनता की जेब पर बोझ डालने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget