एक्सप्लोरर

'जब जिम्मेदारी बड़ी हो तो...', विक्रमादित्य सिंह के बयान पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी

हिमाचल के मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि दुकानों पर नाम और फोटो वाला बयान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का व्यक्तिगत बयान है. इस बयान को सरकार के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने बयान पर फंसते हुए नजर आ रहे हैं. विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को ही एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने यह कहा था कि उत्तर प्रदेश के तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी दुकानों पर फोटो युक्त पहचान पत्र लगाना अनिवार्य होगा.

इस पर हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव और हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि दुकानों पर नाम और फोटो वाला बयान कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का व्यक्तिगत बयान है. इस बयान को सरकार के साथ जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर कोई बात कहना भी निजी विचार

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी नेता जो कुछ लिखते हैं, वह उनका व्यक्तिगत मत होता है. अवस्थी ने कहा कि जब जिम्मेदारी बड़ी होती है, तो सोच भी बड़ी रखनी चाहिए. संजय अवस्थी ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का इस तरह का कोई दृष्टिकोण नहीं है. गौर हो कि मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के सबसे करीबी नेताओं में शुमार हैं.

कमेटी की सिफारिश पर राज्य सरकार करेगी विचार

संजय अवस्थी ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जो कहा, वह सरकार का मत नहीं है. ऐसा भी हो सकता है कि उनके बयान की गलत व्याख्या कर दी गई हो. अवस्थी ने कहा कि यह तो विक्रमादित्य ही स्पष्ट कर सकते हैं कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बयान दिया था. इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है. यही कमेटी इस पूरे मामले में फैसला लेगी. अभी तक प्रदेश सरकार ने वेंडर्स के अपनी दुकानों पर नेम प्लेट या अन्य पहचान अनिवार्य रूप से लगाने के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया है. 

हर पहलू पर संवेदनशीलता के साथ विचार होगा- अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल मंत्रिमंडल की ओर से इन सिफारिशों पर विचार के बाद ही फैसला लिया जाएगा. इस मामले के हर पहलू पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्ट्रीट वेंडर्स से संबंधित मुद्दों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस बारे में फैसला लेने से पहले सभी सुझावों पर संवेदनशीलता से विचार किया जाएगा. लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से कांग्रेस आलाकमान की नाराजगी को लेकर पूछे गए सवाल पर अवस्थी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

हिमाचल विश्वविद्यालय की लेटलतीफी से बेरोजगार परेशान! करोड़ों की फीस जमा, चार साल बाद भी नहीं हुई भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget