एक्सप्लोरर

'लोग देखना चाहते हैं कि हसनी परी...', कंगना रनौत पर प्रतिभा सिंह ने दिया ऐसा बयान कि हो गया वायरल

Himachal Lok Sabha Election: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर में प्रचार के दौरान कंगना रनौत को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि कंगना को सिर्फ देखने के लिए ही भीड़ जमा हो रही है.

Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच नेताओं के बीच बयानबाजी और भी तेज होती जा रही है. इस बीच अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वालीं हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का एक नया बयान फिर वायरल है. हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने रामपुर में कांग्रेस प्रत्याशी और अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के प्रचार के दौरान उन्होंने कंगना रनौत पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को सिर्फ देखने के लिए ही भीड़ इकट्ठा हो रही है. यह भीड़ वोट में तबदील नहीं होगी.

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, "सारा सेंटर का मीडिया और सोशल मीडिया  सब उन्हें ही हाईलाइट कर रहे हैं. सब उसको दिखा रहे हैं. लोग भी जब फेसबुक में देखते हैं या व्हाट्सएप पर देखते हैं, तो लोगों को लगता है कि हमें भी इसे देखना था कि वह कैसी है. हमें देखना था कि हसीन परी कैसी है."

 

'वोट में नहीं होगा तब्दील'
उन्होंने कहा, "कुछ लोग देखने के लिए जा रहे हैं कि वह क्या चीज है. कई दफा अट्रैक्शन होता है कि यह क्या चीज है. ऐसा नहीं है. हमें भी पता है कि कुछ लोग ऐसे देखने के लिए जा रहे हैं. यह वोट में तबदील नहीं होगा. ठीक है, उसे मौका मिलता. 8-10 साल काम करती, तो लोग उसे सरहाते."

'केंद्र सरकार ने हिमाचल की मदद नहीं की' 
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रचार के दौरान कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा के दौरान हिमाचल प्रदेश की कोई मदद नहीं की. पीएम मोदी यह तो कहते थे कि गुजरात के बाद उनका दूसरा कर हिमाचल ही है, लेकिन यहां कोई मदद नहीं की गई."

उन्होंने कहा कि बीजेपी के सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई आवाज नहीं उठाई. प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह खुद प्रधानमंत्री से मिली और उन्होंने उनसे मदद करने का आग्रह किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी बात नहीं सुनी. उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को कोई मदद नहीं मिली, तब केंद्र सरकार राज्य सरकार ने अपने स्तर पर ही प्रभावितों के लिए 4 हजार 500 करोड़ रुपये का आपदा राहत पैकेज जारी किया.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections: आनंद शर्मा को कांगड़ा से मिला टिकट तो विक्रमादित्य सिंह बोले, 'अब हमारी पार्टी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई

वीडियोज

ISRO MISSION FAIL: टेक्निकल ग्लिच या षड्यंत्र? INSIDE STORY | ABPLIVE
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कहर!
महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त CM Yogi, छेड़खानी करने वालों को खुली चेतावनी
क्या 'हिंदू-मुस्लिम' ध्रुवीकरण ही है जीत का नया शॉर्टकट?
क्या BMC चुनाव में नोट बांटे जा रहे?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, अमेरिका पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-पाकिस्तान की रैंक कर देगी हैरान!
दुनिया की टॉप-5 नेवी की रैंकिंग जारी, US पहले और चीन नंबर-2 पर, भारत-PAK की रैंक कर देगी हैरान!
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
संभल के CO रहे अनुज चौधरी सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश, क्या है पूरा मामला?
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
जम्मू के राजौरी में LoC पर फिर दिखे 5 पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षाबलों ने किया काउंटर अटैक
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब' और 'धुरंधर' को धो डाला, दो दिन में धड़ाधड़ छापे इतने करोड़
चिरंजीवी की फिल्म ने 'द राजा साब'-'धुरंधर' को धो डाला, 2 दिन में छप्परफाड़ कमाई
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
15 जनवरी से वर्ल्ड कप का आगाज, भारत के ग्रुप में नहीं है पाकिस्तान; जानें टीम इंडिया का शेड्यूल
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
ट्रंप का बड़ा फैसला, US ने मुस्लिम ब्रदरहुड को घोषित किया आतंकी संगठन, किन देशों को झटका?
Vande Bharat Sleeper Express: एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
एक किमी ले जाने में कितने रुपये लेती है वंदे भारत स्लीपर, यह राजधानी-शताब्दी से कितना ज्यादा?
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
सड़क पर चलते वक्त रहें सावधान, चाइनीज मांझा बन सकता है जान का दुश्मन
Embed widget