एक्सप्लोरर

Himachal Rain: शिमला में लोगों की परेशानी बढ़ा रही बारिश, लोकल बस स्टैंड के पास भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित

Himachal Rain News: हिमाचल प्रदेश में शिमला के लोकल बस स्टैंड के नजदीक भूस्खलन हो गया. यहां नई पार्किंग के निर्माण की वजह से भूस्खलन हुआ है. इसकी वजह से यहां आवाजाही प्रभावित हो रही है.

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश में बीते साल की तरह इस साल भी मानसून की बारिश आम लोगों की परेशानी बढ़ती हुई नजर आ रही है. शिमला के लोकल बस स्टैंड में सिंह सभा गुरुद्वारा के नजदीक भूस्खलन हुआ है. यहां एक नई पार्किंग बनाने का काम चल रहा था. इसी के चलते यहां भूस्खलन हुआ. भूस्खलन की वजह से आधी सड़क मलबे में तबदील हो चुकी है. ऐसे में यहां ट्रैफिक व्यवस्था भी बाधित हुई है. फिलहाल सिर्फ एक तरफ के ट्रैफिक का ही संचालन हो पा रहा है.

शिमला शहर के बीचोंबीच सिंह सभा गुरुद्वारा के नजदीक बने इसी लोकल बस स्टैंड से ही ढली, संजौली, पंथाघाटी, मैहली, न्यू शिमला, बीसीएस, नवबहार और छोटा शिमला जैसे कई अन्य उपनगर पहुंचने के लिए बस मिलती है. इसके अलावा यहीं दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल भी है. ऐसे में यह बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां दिनभर बड़ी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही होती है. अब सड़क धसने के बाद पुलिस जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. खासकर पीक आवर्स न सिर्फ पुलिस जवानों की, बल्कि आम लोगों की भी परेशानी बढ़ने वाली है.

सोमवार को रात के वक्त हुआ भस्खलन

शिमला में भूस्खलन की यह घटना रात करीब आठ बजे हुई. इसके बाद रात करीब 9:45 पर जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप प्रशासनिक अमले के साथ मौके पर पहुंचे. जिला उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि भूस्खलन में कोई जाने नुकसान नहीं हुआ है. त्वरित कार्रवाई करते हुए एकतरफा ट्रैफिक को सुचारू कर दिया गया है. शेष बची हुई सड़क को सुरक्षित रखने के लिए तिरपाल का सहारा लिया गया है. यहां मौके पर एक बिजली का खंबा भी है. इसकी बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, ताकि कोई नुकसान न हो.

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को भी आदेश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द यहां काम शुरू किया जाए, ताकि लोगों की परेशानी को काम किया जा सके. यहां पानी की पाइप को दुरुस्त रखने के लिए भी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि मानसून के दौरान लोग सजग रहें और इस तरह की घटनाओं की जानकारी जल्द से जल्द प्रशासन तक पहुंच ताकि मदद की जा सके.

ये भी पढ़ें- कमलेश ठाकुर ने होशियार सिंह पर साधा निशाना, बोलीं- जनता से झूठे वादे किए, फूटी कौड़ी नहीं दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति
हिमाचल: कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM सुक्खू ने दी बधाई
हिमाचल: कांग्रेस नेता अनुराग शर्मा राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM सुक्खू ने दी बधाई
Shimla News: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल चला रही है सरकार
शिमला: जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- मंत्रिमंडल नहीं, मित्र मंडल चला रही है सरकार
Shimla News: क्लास थ्री पदों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देगी हिमाचल सरकार, सीएम ने किया ऐलान
शिमला: क्लास थ्री पदों में महिलाओं को 25 प्रतिशत आरक्षण देगी हिमाचल सरकार, सीएम ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget