एक्सप्लोरर

कमलेश ठाकुर ने होशियार सिंह पर साधा निशाना, बोलीं- जनता से झूठे वादे किए, फूटी कौड़ी नहीं दी

Himachal Bye Election 2024: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने कहा कि मेरा और मुख्यमंत्री का कोई बिजनेस नहीं है. मेरा पता कमलेश ठाकुर पत्नी मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश है.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव है. देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में 10 जुलाई को वोटिंग होनी है. उपचुनाव के लिए प्रचार का शोर आज थम गया. देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं. यहां उनका मुकाबला भाजपा के होशियार सिंह के साथ है. होशियार सिंह देहरा में धरती पुत्र का नारा देकर चुनाव लड़ रहे हैं. 

वहीं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी भी खुद को देहरा की बेटी बता रही हैं. मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के यहां चुनाव लड़ने की वजह से यह हॉट सीट बनी हुई है. बीजेपी ने मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी को बाहरी बताया. साथ ही यह भी पूछा कि जनता अपने विधायक को आखिर कहां ढूंढेगी. इस पर कमलेश ठाकुर ने पलटवार किया.

'मेरा पता- कमलेश ठाकुर पत्नी मुख्यमंत्री'

कमलेश ठाकुर ने कहा- 'मेरा और मुख्यमंत्री का कोई बिजनेस नहीं है. हमने कनाडा और मुंबई भी नहीं जाना है. मेरा पता कमलेश ठाकुर पत्नी मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश है. देहरा मेरा घर है, सब कुछ यहीं हुआ. देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय खुलेगा, नादौन की तरह सरकारी स्टाफ बैठेगा. लोगों को काम करवाने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे.

पूर्व निर्दलीय विधायक ने अपने रिजॉर्ट के निर्माण में सरकारी धन लगाया और लोगों के लिए आये बिजली के खम्भे भी अपने यहां लगवा लिए. मैं अगर काम करूंगी तो ए वन सर्टिफिकेट मिलेंगे और नहीं करूंगी तो डैश-डैश. इसलिए मेरा आपसे वादा है कि देहरा की सूरत बदल दी जाएगी. विकास में पिछड़ापन 15 जुलाई के बाद खत्म हो जाएगा'.

होशियार सिंह ने जनता से झूठ कहा- कमलेश ठाकुर 

कमलेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह देहरा की जनता के साथ साढ़े छह साल से कोरा झूठ बोलते आ रहे हैं. पूर्व विधायक ने जनता के साथ वादा किया था कि विधायक के तौर पर मिलने वाला वेतन जनता में बांटूंगा, लेकिन उन्होंने फूटी कौड़ी लोगों को नहीं दी. उनका वादा देहरा की जनता को बरगलाकर वोट लेने के लिए ही था. पूर्व विधायक जनता से और भी कई झूठे वादे किए हैं. वह वोट बटोर कर मुंबई और कनाडा ही रहते थे. 

देहरा में पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में

बता दें कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में कुल पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. इनमें कांग्रेस से कमलेश ठाकुर और बीजेपी से होशियार सिंह के बीच मुख्य मुकाबला है. इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुलेखा देवी, अंकेश सायल और एडवोकेट संजय शर्मा भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. देहरा विधानसभा क्षेत्र में 84 हजार 694 सामान्य और 1 हजार 826 सेवा अहर्ता मतदाता हैं. यहां मतदान केंद्रों की संख्या 100 है.

इसे भी पढ़ें: 'कमलेश ठाकुर को जिताओ, विधायक के साथ CM भी पाओ', मुख्यमंत्री सुक्खू ने जनता को दिया गजब का ऑफर 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें
हिमाचल: BJP की CM को नसीहत, बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget