एक्सप्लोरर

Himachal Monsoon: हिमाचल में बारिश से हो रहा नुकसान जारी, अब तक 6742.38 करोड़ की संपत्ति तबाह

हिमाचल में हो रही बारिश की वजह से नुकसान थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश सरकार को अब तक 6742.38 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. आने वाले दिनों में यह नुकसान और ज्यादा बढ़ाने की संभावना है.

Himachal Monsoon Loss: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में अब भी बारिश जारी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से नुकसान भी बढ़ता चला जा रहा है. हिमाचल प्रदेश सरकार को अब तक बारिश की वजह से 6742.38 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है. अब तक लोक निर्माण विभाग को 2139.97 करोड़ रुपये, जल शक्ति विभाग को 1629.81 करोड़ रुपये, बिजली विभाग को 1505.73 करोड़ रुपये, बागवानी विभाग को 144.88 करोड़ रुपये, शहरी विकास विभाग को 88.82 करोड़ रुपये, कृषि विभाग को 256.87 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास विभाग को 369.53 करोड़ रुपये, शिक्षा विभाग को 118.90 करोड़ रुपये, मत्स्य पालन विभाग को 13.91 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग को 44.01 करोड़ रुपये और अन्य विभागों को 82.41 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है.

अब तक 234 लोगों की गई जान

हिमाचल प्रदेश में 24 जून से लेकर अब तक 234 लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा 273 लोग अलग-अलग घटनाओं में घायल भी हुए हैं. प्रदेश में अब तक 83 भूस्खलन और 54 फ्लैश फ्लड की घटनाएं रिपोर्ट की जा चुकी हैं. प्रदेश में 917 घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जबकि 7 हजार 679 घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है. हिमाचल प्रदेश सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 260 दुकानों और 2 हजार 539 पशु घर भी तबाह हो चुके हैं. प्रदेश में हुई अलग-अलग घटनाओं में अभी 31 लोग लापता हैं. हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में अब भी बारिश का दौर जारी है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, 13 अगस्त के बाद मानसून एक बार फिर जोर पकड़ेगा. मौसम विज्ञान केंद्र ने खराब मौसम के बीच भूस्खलन और फ्लैश फ्लड को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

प्रदेश की 126 सड़कें अभी भी बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रदेश भर की 126 सड़कें बंद पड़ी हुई हैं. इनमें चंबा में चार, कांगड़ा में छह, किन्नौर में पांच, कुल्लू में 32, मंडी में 20, शिमला में पांच, सिरमौर में छह और सोलन में आठ सड़कें बंद पड़ी हुई हैं. इसके अलावा प्रदेश भर की 36 बिजली और 26 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं. प्रदेश सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है.

ये भी पढ़ें:- हिमाचल के सोलन में भारी भूस्खलन, शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, आवाजाही ठप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
'हिन्दू कायर हैं, मुसलमान धन्य हैं जो...', माघ मेले की घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
'हिन्दू कायर हैं, मुसलमान धन्य हैं', माघ मेले की घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
BJP President Election 2026 Live: BJP अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह- राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक
BJP President Election 2026 Live: BJP अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह- राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक
‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी
‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी

वीडियोज

Noida Software Engineer Death:सिस्टम की लापरवाही ने लेली इंजीनियर की जान | ABP News
Noida Software Engineer Death:बचाई जा सकती थी Yuvraj की जान, सिस्टरम की लापरवाही से हो गया बड़ा हादसा
Breaking News: Aparna Yadav से जल्द तलाक लेंगे Prateek Yadav | UP News | ABP News
Kota News: चलती ट्रेन में दिखा सांप, यात्रियों में मच गया हड़कंप | Dayodaya Express | ABP NEWS
Congress पार्टी पर Shivraj Singh Chouhan ने किया तीखा प्रहार | BJP | AI | Letter | ABP NEWS

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
'जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंपने की जरूरत...' आखिर क्यों और किसके रिटायरमेंट को लेकर बोल गए नितिन गडकरी
'हिन्दू कायर हैं, मुसलमान धन्य हैं जो...', माघ मेले की घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
'हिन्दू कायर हैं, मुसलमान धन्य हैं', माघ मेले की घटना के बीच शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान
BJP President Election 2026 Live: BJP अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह- राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक
BJP President Election 2026 Live: BJP अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन ने किया नामांकन, अमित शाह- राजनाथ सिंह बने प्रस्तावक
‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी
‘मैम क्या बोल रहा है? भाभी बोल!’ ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने ली हर्षित राणा की चुटकी
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
गोविंदा ने भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर किया खुलासा, पत्नी सुनीता से बोले- मुझे सफोकेट मत करो
तलाक के प्रोसेस में पत्नी पर नहीं लगा सकते ये आरोप, वरना हो सकती है जेल
तलाक के प्रोसेस में पत्नी पर नहीं लगा सकते ये आरोप, वरना हो सकती है जेल
Solar Eclipse Health Effects:सूर्य ग्रहण देखने से आंखें ही नहीं, ये अंग भी हो जाते हैं खराब, ऐसे समझें खतरा
सूर्य ग्रहण देखने से आंखें ही नहीं, ये अंग भी हो जाते हैं खराब, ऐसे समझें खतरा
NEET UG 2026 Exam Guide: NEET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें, पूरा प्रोसेस यहां जानें
NEET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन ऐसे करें, पूरा प्रोसेस यहां जानें
Embed widget