एक्सप्लोरर

Landslide in Solan: हिमाचल के सोलन में भारी भूस्खलन, शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, आवाजाही ठप 

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल के सोलन व आसपास के इलाके में बीती रात से लगातार बारिश जारी है. बारिश की वजह से पहाड़ी से बार-बार मलबा आ रहा है.

HP News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन में भारी भूस्खलन (Landslide in Solan) की सूचना है. यह घटना सोलन जिले में बीती रात की है. भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पांच (National Highway-5) यानी शिमला-कालका मार्ग फिर से बंद हो गया. नेशनल हाईवे बंद होने से काफी संख्या में लोग रास्ते में फंस गए है. आवाजाही ठप है. बता दें कि सोलन व आसपास के इलाके में बीती रात से लगातार बारिश जारी है. बारिश की वजह से पहाड़ी से बार-बार मलबा आ रहा है. यहां इस बात का जिक्र कर दें कि गुरुवार को ही यहां से छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हुई थी, लेकिन भूस्खलन के बाद फिर से यातायत रोक दिया गया है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की यह घटना चंडीगढ़-शिमला फोरलेन पर सोलन के चक्की मोड़ के पास की है. चक्की मोड़ के पास हाईवे को 8 दिनों तक बंद रखने के बाद कल ही इसे चालू किया था. 

बीते 24 घंटे में 4 लोगों के मिले शव मिले

हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान मरने वालों की संख्या 234 तक पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं. दो शव सिरमौर जिले के सिरमौरीताल गांव और 2 शव पराला मंडी के पास लैंडस्लाइड में दबे मिले हैं. 

 2 अगस्त से बंद है एनएच-5 

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर एक अगस्त 2023 को शाम में हुई भारी बारिश के बाद आधी रात को चक्की मोड़ के पास भूस्खलन होने से एनएच का 50 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर खाई में समा गया था. दो अगस्त की दोपहर तक इसे हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया था, लेकिन थोड़ी देर बाद बारिश होते ही भूस्खलन होने के बाद एनएच फिर क्षतिग्रस्त हो गया. उसके बाद से अभी तक राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप्प है. 

यह भी पढें: Himachal: हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की मुस्तैदी से बची जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget