एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: बीजेपी ने कराई सीक्रेट वोटिंग, कई मौजूदा विधायकों का कट सकता है टिकट

Himachal News: देश में चुनावी विगुल बज चुका है. हिमाचल प्रदेश में भी साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं. बीजेपी ने इस चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

Himachal Pradesh Elections 2022: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. बीजेपी ने पहली बार अपनी पार्टी के अंदर 16 अक्टूबर को एक सीक्रेट वोटिंग करवाई है. इस वोटिंग का मकसद उम्मीदवारों का चयन करने लिए था.

इस चुनाव के लिए दिल्ली से बाकायदा बैलेट बॉक्स दिल्ली से शिमला लाए गए थे. इसके बाद रविवार को सुबह बैलेट बॉक्स चारो संसदीय क्षेत्रों में भेजे गए थे. पार्टी के भीतर इस चुनाव के लिए प्रदेश के नेता को फोन करके पार्टी दफ्तर बुलाया गया था.

आज दिल्ली में हुई बैठक
बीजेपी ने पार्टी के भीतर यह चुनाव इसलिए कराया ताकि उन्हें चारों संसदीय क्षेत्रों से जनता के पहली पसंद का पता चल सके. उम्मीदवारों के टिकट तय करने से पहले बीजेपी ने पहली बार इस तरह का प्रयोग किया है. पार्टी इतनी मेहनत इसलिए कर रही है क्योंकि इस बार हिमाचल प्रदेश में टिकट बांटना बीजेपी के लिए बहुत बड़ा सिरदर्द का कारण बना हुआ है. आज बीजेपी शीर्ष नेताओं की बैठक हिमाचल प्रदेश कोर कमेटी के साथ दिल्ली के हरियाणा भवन में हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे.

सर्वे में उत्साहित करने वाले संकेत नहीं आए थे
बीजेपी ऐसा इसलिए कर रही है ताकि पार्टी जयराम ठाकुर सरकार के एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर से निपट सके. एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने जो सर्वे किया था, उसमें सरकार के कामकाज को लेकर बहुत उत्साहित करने वाले संकेत सामने नहीं आए थे. इस सर्वे में जयराम सरकार के कामकाज को अच्छा और खराब कहने वालों के बीच महज 3 फीसदी का अंतर था. सत्ता विरोधी लहर के चलते बीजेपी अपने कई विधायकों के टिकट भी काट सकती है.

सर्वे को गंभीरता से ले रही है पार्टी

वैसे हिमाचल में अब तक सरकार के रिपीट होने का चलन नहीं रहा है. यहां हर पांच साल के बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच सत्ता बदलती रहती है. बीजेपी अपने मौजूदा विधायकों के टिकट काटकर सत्ता विरोधी रुझान का जो काट उत्तराखंड में ढूंढी थी, उसे हिमाचल में भी लागू कर सकती है. वैसे एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने जो सर्वे किया है. उसके मुताबिक बीजेपी के लिए राहत की बात ये है कि वो हिमाचल में उनकी सरकार रिपीट करती हुई दिख रही है. इसके बावजूद बीजेपी कोई भी जोखिम उठाने के मूड में नहीं है. तीन-तीन आंतरिक सर्वे के बावजूद उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी स्तर पर सीक्रेट वोटिंग कराने से उसकी गंभीरता को समझा जा सकता है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा, चट्टान का हिस्सा टाटा सूमो पर गिरा, 13 लोगों की दबकर मौत
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
चंबा: भारी बारिश से साच पास मार्ग पर भूस्खलन, पांगी घाटी जाने वाली सड़क पूरी तरह बंद
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
BJP सांसद कंगना रनौत पर नरेश चौहान ने साधा निशाना, CJP के आंदोलन पर कही ये बात
Chamba News: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया
चंबा: भरमौर में गिरते पत्थरों के बीच NHAI टीम बनी फरिश्ता, मासूम को एम्बुलेंस तक पहुंचाया

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget