एक्सप्लोरर

हरियाणा: रेवाड़ी का B.Tech टॉपर निकला हत्यारा, ट्रक कंडक्टर को पीट-पीटकर मार डाला

Haryana News: हरियाणा राज्य के रेवाड़ी में ट्रक कंडक्टर मनोज की हत्या के मामले में बीटेक टॉपर विवेक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मनोज की पीट-पीटकर हत्या की गई थी.

हरियाणा राज्य के रेवाड़ी में दिल्ली के ट्रक कंडक्टर का हत्यारा बीटेक टॉपर निकला. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 3 दिन के रिमांड पर लिया है. इस केस का मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 29 जुलाई को बावल में ट्रक कंडक्टर मनोज ने दीपक के साथ गाली-गलौज और आपसी कहा-सुनी हुई थी. दीपक ने फोन कर अपने गांव जौनियावास से अन्य भाइयों को बुला लिया. इनके साथ टॉपर विवेक भी पहुंचा था. सभी ने मिलकर मनोज से मारपीट की थी, जिसमें उसकी मौत हो गई.

झूठ बोलकर मुझे वहां बुलाया था - विवेक

हालांकि विवेक का कहना है कि दीपक ने झूठ बोलकर मुझे वहां बुलाया था. मुझे नहीं पता था कि ऐसा कोई मामला है. जब वहां पहुंचा तो पहले ही मारपीट हो चुकी थी. DSP डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर निवासी मनोज ने 29 जुलाई की सुबह कंपनी के बाहर ट्रक खड़ा करवाने के बाद शराब पी.

शराब के नशे में वह आसपास के एरिया में घूमता रहा. इस दौरान उसकी वहां शराब पी रहे लोगों के साथ गाली-गलौज और आपसी अनबन हो गई. इसके बाद दीपक और अन्य, अभी एक जगह इकट्ठा हुए और उसे पीटने की योजना बनाई. दीपक ने फरीदाबाद NIT कॉलेज के बीटेक टॉपर रहे विवेक को भी फोन किया था.

सभी आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए

विवेक रिश्ते में उसका भाई लगता है. DSP ने बताया कि सभी लोगों ने मनोज के साथ मारपीट की. इसके बाद मनोज घटनास्थल से करीब 200 मीटर ही चल पाया. उसके बाद वह गिर गया. जिसके बाद सभी आरोपी घबरा गए और मौके से फरार हो गए.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मनोज के शरीर पर 40 जगह इंजरी थीं. इंटरनल ब्लीडिंग के कारण उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवेक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूछताछ में विवेक ने बताया कि उसके पास दीपक का फोन आया था.

सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं

विवेक ने बताया कि पहले उसने घर में चोर घुसने की बात कही, जिस पर उसने टाल दिया. फिर दीपक ने घर में युवक घुसने की बात कही और न आने के ताने मारे. इसके बाद वह मौके पर चला गया. वह पहुंचा तो सभी ने मनोज को पीटना शुरू कर दिया. उसने भी मनोज के साथ मारपीट की.

DSP रविंद्र कुमार ने आगे बताया कि मर्डर में विवेक ने खुलासा किया है कि दीपक, अमित, देवेंद्र, देवीलाल, मान सिंह व राकेश ने मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया है. सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे हैं

Input By : देशराज चौहान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget