एक्सप्लोरर

रिजल्ट से पहले जान लें हरियाणा विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल, 2019 में क्या रहा था परिणाम?

Haryana Assembly Election Result 2024: हरियाणा चुनाव रिजल्ट को लेकर किए गए एग्जिट पोल में बीजेपी को झटका लगता दिख रहा है. हालांकि आज रिजल्ट के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी.

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में अब विधानसभा चुनाव रिजल्ट की बारी है. इसी के साथ साफ हो जाएगा कि राज्य में बीजेपी हैट्रिक लगाएगी या फिर कांग्रेस 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी. हालांकि एग्जिट पोल के आंकड़े कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से जीत की तरफ इशारा कर रहे हैं. 

एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक, कांग्रेस को 53 से 65, बीजेपी को 18 से 28, आईएनएलडी को 1 से 5 और अन्य को 3 से आठ सीटें मिल सकती है. 2019 के चुनाव में किंगमेकर रही दुष्यंत चौटाला की जेजेपी इस बार एग्जिट पोल में खाता खोलने में भी नाकामयाब दिख रही है.

अन्य सर्वे का हाल

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मताबिक, कांग्रेस को 44 से 54, बीजेपी को 19 से 29, जेजेपी को 0 से 1, आईएनएलडी को 1 से 4, आप को 0 से एक और अन्य को 4 से 9 सीटें मिल सकती है.

ध्रुव रिसर्च के मुताबिक, कांग्रेस को 50 से 64, बीजेपी को 22 से 32, अन्य को 2 से 8 सीटें मिल सकती है. वहीं इंडिया टुडे सी वोटर के एग्जिट पोल में दावा है कि कांग्रेस के खाते में 50 से 58, बीजेपी के खाते में 20 से 28, जेजेपी के खाते में 0 से 2 और अन्य के खाते में 10 से 14 सीटें जा सकती है. 

रिपब्लिक मैट्रिज के सर्वे में दावा है कि कांग्रेस को 55 से 62, बीजेपी को 18 से 24, जेजेपी को 0 से तीन, आईएनएलडी को 3 से 6 और अन्य को दो से 5 सीटें मिल सकती है.

हरियाणा में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है. यानि हर सर्वे ने कांग्रेस की सरकार की तरफ इशारा किया है. 

क्या रहा था 2019 का परिणाम?
2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की थी और उसे 36 फीसदी वोट मिले थे. वहीं कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत हासिल की थी. उसे 28 फीसदी वोट मिले थे. जेजेपी 10, आईएनएलडी एक और एचएलपी ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं सात निर्दलीय ने बाजी मारी थी. 

साल 2019 में बीजेपी ने जेजेपी के समर्थन से सरकार बनाई थी. अधिकतर निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी को समर्थन दिया था. हालांकि, लोकसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद जेजेपी का बीजेपी के साथ गठबंधन खत्म हो गया. लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को बड़ा झटका लगा. पार्टी 10 में से 5 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी.

2014 में कांग्रेस को हरा बीजेपी ने बनाई थी सरकार

वहीं 2014 के चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस को हराकर सरकार बनाई. तब कांग्रेस के खाते में 15 और आईएनएलडी के खाते में 19 सीटें गईं थी. तब एक-एक सीट बीएसपी और अकाली दल को मिली थी. वहीं हरियाणा जनहित कांग्रेस ने दो और निर्दलीय ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी.

हरियाणा में 19 साल पुराना 'सरप्राइज' देगी कांग्रेस? दिलचस्प है CM चुनने का किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में शादी के 3 महीने बाद ही प्रेमिका संग मिलकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
गुरुग्राम में शादी के 3 महीने बाद ही प्रेमिका संग मिलकर की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड में थे शामिल
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर, हांसी जिम संचालक हत्याकांड में थे शामिल
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
रेवाड़ी: प्रेमी संग की पति की हत्या, बताती रही सुसाइड, डिलीट चैट और 49 कॉल्स से खुला खौफनाक राज
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार
गुरुग्राम में हैवानियत की हदें पार! 23 साल की युवती को जिंदा जलाया, शादीशुदा प्रेमी गिरफ्तार

वीडियोज

Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Mughal Era Markets: मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
मुगल काल में कैसे होते थे शॉपिंग मॉल, सारे सामान खरीदने के लिए किन शहरों में लगते थे बड़े बाजार?
Right Way To Drink Water: गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
गटागट पानी पीने की आदत कहीं कर न दे बीमार? डॉक्टर से जानें पानी पीने का सही नियम
Embed widget