एक्सप्लोरर

'कांग्रेसियों को चुनाव की तारीखें नहीं पसंद हैं तो...', दीपक बाबरिया के बयान पर बोले अनिल विज

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख एक अक्टूबर से बढ़ाकर पांच अक्टूबर कर दी गयी है. चुनाव की तारीख में बदलाव पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आयी है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों में बदलाव पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेसियों को चुनाव की तारीखें पसंद नहीं हैं, तो वोट देने न जाएं. उन्होंने कहा कि तारीखें बढ़ाने का मकसद वोट प्रतिशत को बढ़ाना है. अनिल विज कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए तारीखें बढ़ाई हैं. विज ने एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया के बयान को अपरिपक्व बताया. उन्होंने मिसाल बताते हुए कहा कि कांग्रेस‍ियों को अगर तारीखें पसंद नहीं आ रही हैं, तो उनको वोट नहीं देना चा‍ह‍िए. विज ने आगे कहा कि जिन लोगों को तारीखें पसंद हैं, वे वोट देने जाएं. 

हुड्डा के बयान पर अनिल विज का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर पहुंचाने वाले बयान की उन्होंने आलोचा की. विज ने कहा कि हुड्डा के समय में स्थिति और भी खराब थी. उन्होंने याद दिलाया कि हुड्डा के शासन में एफआरआई तक दर्ज नहीं होती थी. महिलाओं को डीजीपी ऑफिस के बाहर आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ता था. उन्होंने कहा कि अब हुड्डा वेंटिलेटर की बात कर रहे हैं, जबकि खुद वेंटिलेटर पर पड़े हुए हैं.

डीटीसी बस में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की यात्रा, महंगाई के मुद्दे पर ड्राइवर और कंडक्टर से सवाल पूछने पर भी विज ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को 1947 से अब तक की महंगाई पर ध्यान देना चाहिए. विज ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के दादा और नानी ने महंगाई की ओर ध्यान नहीं दिया. 

आम आदमी पार्टी के किसान आंदोलन पर अनिल विज ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब सिर्फ पंजाब में ही सक्रिय है. पंजाब में आप की सरकार है. उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों की चिंता पंजाब के मुख्यमंत्री मान को करनी चाहिए. 

विज विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के प्रति आश्वस्त नजर आये. उन्होंने कहा कि 55 विजयी उम्मीदवारों की सूची है. शीर्ष नेतृत्व जल्द सूची को जारी करेगा. विज ने दावा किया बीजेपी को 55 से भी अधिक सीटें मिलेंगी. 

ये भी पढ़ें-

INLD ने जारी किए 7 और उम्मीदवारों के नाम, कलायत से चुनावी मैदान में उतरेंगे रामपाल माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
नूंह: चार महीने बाद कब्र से खोदकर निकाला गया 5 महीने के बच्चे का शव, मां पर लगा हत्या का आरोप
Gurugram Rain: गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, हाइवे धंसने से बंद हुई दो लेन, लगा 8km का लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget