एक्सप्लोरर

INLD ने जारी किए 7 और उम्मीदवारों के नाम, कलायत से चुनावी मैदान में उतरेंगे रामपाल माजरा

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी दलों की सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं. आईएनएलडी ने प्रदेश की 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

Haryana Assembly Election 2024: इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष रामपाल माजरा कैथल जिले के कलायत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी ने रविवार (1 सितंबर) को सात और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की.

हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) एक साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी ने हाल ही में चुनावों के लिए अपनी पहली सूची में चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था.

नफे सिंह राठी की पत्नी होंगी उम्मीदवार
इस बार इनेलो ने बहादुरगढ़ से शीला राठी को मैदान में उतारा है. वह इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की पत्नी हैं. राठी की फरवरी में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में हथियारबंद हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

रानिया से चुनाव लड़गें अर्जुन सिंह चौटाला
पार्टी सूची के अनुसार, सीनियर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन सिंह चौटाला सिरसा जिले के रानिया से चुनाव लड़ेंगे. इसी तरह पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी लाडवा से, उमेद लोहान नारनौंद से, तैयब हुसैन भीमसीका हथीन से और मास्टर गुरतेज सिंह सुखचैन कालांवाली (एससी) सीट से चुनाव लड़ेंगे.

इनेलो के अनुसार, उम्मीदवारों के नामों को पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने मंजूरी दी है. इससे पहले इनेलो ने कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ऐलनाबाद सीट से फिर से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने यमुनानगर और महेंद्रगढ़ के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया था.

हरियाणा विधानसभा चुनाव शेड्यूल
इनेलो ने 11 जुलाई को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पूर्व सहयोगी बीएसपी के साथ हाथ मिलाया था. बता दें, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव होगा, जबकि मतों की गणना 8 अक्टूबर को होगी.

ये भी पढ़ें: जन आशीर्वाद रैली में दूसरे दलों के कई नेता बीजेपी में शामिल, CM सैनी का बड़ा दावा- 'लोगों का हमारी पार्टी पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget