एक्सप्लोरर

Weather Update: बर्फीली हवा की चपेट में दिल्ली, लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर, IMD की चेतावनी 

Delhi Weather Today Update: आईएमडी के मुताबिक ठंड ज्यादा होने से दिल्ली का तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है. लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव सहारा लेते नजर आने लगे हैं. 

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बर्फीली हवाहों की वजह से लोग गलन और ठिठुरन से परेशान हैं. राजधानी में ठंड का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि या तो लोग अलावा का सहारा लेने को मजबूर हैं या फिर चौक चौराहों पर खुद को गर्म रखने के लिए आग जलाकर उसके पास बैठे नजर आने लगे हैं. भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में ठंड का असर आने वाले दिनों में बढ़ सकता है. ऐसा इसलिए कि अब दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज हो रहा है. इस बात को ध्यान में रखते हुए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को ठंड से बचकर रहने की सलाह दी है. 

न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट जारी

आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को भी सुबह के समय कोहरे का असर रहा. न्यूनतम तापमान 7​ डिग्री रहने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से चार डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम औसत तापमान 19.3 और न्यूनतम औसत तापमान 6.9 है. आईएमडी ने हल्के कोहरे की भी भविष्यवाणी की है. 

पालम में विजिबिलिटी सबसे कम

बुधवार को सुबह 7.30 बजे पालम में सबसे कम विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई. सुबह करीब 9 बजे पालम में विजिबिलिटी सुधरकर 700 मीटर हो गई, जबकि सफदरजंग में 500 मीटर दर्ज की गई. 

ट्रेन सेवा और हवाई उड़ानें बुरी तरह प्रभावित

भारतीय रेलवे के मुताबिक कोहरे के कारण कम से कम 26 ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं. चेन्नई-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस, अमृतसर-नांदेड़ एक्सप्रेस और अजमेर-कटरा एक्सप्रेस छह घंटे से अधिक की देरी से चल रही हैं. दिल्ली में कोहरे के बीच कम दृश्यता के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुईं.


 
प्रदूषण का स्तर बेहद खराब

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार आनंद विहार क्षेत्र में पीएम 2.5 का स्तर 301 पर बहुत खराब श्रेणी में रहा और पीएम 10 का स्तर 166 यानी मध्यम पर पहुंच गया. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे टी3 पर भी पीएम 2.5 का स्तर 321 पर था, जो बहुत खराब श्रेणी है, जबकि पीएम 10 का स्तर 221 था, जो खराब श्रेणी में आता है. बता दें कि शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

'सुबह CM केजरीवाल को ED गिरफ्तार करने वाली है', दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका
दिल्ली में इस दिन से शुरू होगा 3 दिवसीय Pineapple Festival 2026, किसानों को मिलेगा बड़ा मौका

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget