एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal Health: तिहाड़ जेल से आया अरविंद केजरीवाल का हेल्थ अपडेट, जानें- कैसी है उनकी तबीयत

Arvind Kejriwal News: तिहाड़ जेल प्रशासन के मुताबिक आज भी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल आया है. उनका वजन जेल में आने के बाद से अब तक कम नहीं हुआ. कोर्ट के आदेश पर घर का बना खाना दिया जा रहा है.

Arvind Kejriwal Health Update: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) की तबीयत बिगड़ने और वजन कम होने की खबर सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने उनके स्वास्थ को बुधवार को अपडेट जारी की है. ​जेल प्रशासन की ओर से जारी अपडेट में बताया गया है कि सोमवार (1 अप्रैल) को अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल (Tihar jail) पहुंचे थे. उस दिन दो डॉक्टर्स ने उनका चेकअप किया था. आज भी उनकी मेडिकल रिपोर्ट नॉर्मल आया है. उनका वजन जेल में आने के बाद से अब तक कम नहीं हुआ है.

सीएम अरविंद केजरीवाल का जेल में आने से लेकर अभी तक उनका वजन 65 किलोग्राम बना हुआ है. कोर्ट के आदेश पर घर का बना खाना अरविंद केजरीवाल को दिया जा रहा है. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं. अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ मेडिकल के सारे पैरामीटर्स के हिसाब से नॉर्मल हैं.

12 दिन में कम हुआ 4.5 किलो वजन

तिहाड़ जेल प्रशासन की ओर से जारी बयान पर दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा कि ED ने जिस दिन कस्टडी में लिया था, उस दिन केजरीवाल का वजन 69.5KG था. आज केजरीवाल का वजन 65 KG है. अरविंद केजरीवाल का 12 दिन में 4.5 किलोग्राम वजन कम हुआ है.

एक अप्रैल से न्यायिक हिरासत में हैं सीएम

गौरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. ईडी ने उन्हें 22 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया गया. उसके बाद 28 अप्रैल को भी ईडी ने दिल्ली की अदालत में पेश किया. इस बार कोर्ट ने उन्हें चार दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया. एक अप्रैल को ईडी का पक्ष सुनने के बाद राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के सीएम को 15 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. 

Arvind Kejriwal In Jail: अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में किया योग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर की पत्नी सुनीता से बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget