एक्सप्लोरर

Firecracker Guidelines: पटाखों के बिना या फिर धूमधड़ाके साथ मनेगी दिवाली? जानें आपके राज्य में क्या हैं गाइडलाइंस

दीपावली के मौके पटाखा फोड़ने को लेकर राज्यों ने गाइडलाइंस जारी कर दी है. कुछ राज्यों ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है तो कुछ ने एक तय समय-सीमा के अंदर ग्रीन पटाखों के ही इस्तेमाल की अनुमति दी है.

State-wise Firecracker Guidelines: दीपावली के मौके पटाखा फोड़ने को लेकर राज्यों ने गाइडलाइंस जारी कर दी है. कुछ राज्यों ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है तो कुछ ने एक तय समय-सीमा के अंदर ग्रीन पटाखों के ही इस्तेमाल की अनुमति दी है. आइये जानते हैं किन राज्यों की क्या है गाइडलाइंस?

दिल्ली

दिल्ली सरकार ने पटाखों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पटाखों पर प्रतिबंध की घोषणा करते हुए कहा था कि यह जिंदगी बचाने के लिये जरूरी है. जिसके बाद दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एक जनवरी 2022 तक पटाखों की बिक्री और फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था.

हरियाणा

हरियाणा में एनसीआर के 14 जिलों में पटाखों के इस्तेमाल और बिक्री पर रोक लगा दी गई है. प्रदूषित क्षेत्रों में भी लोग पटाखों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. लोग सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं. दिवाली पर रात 8 से 10 बजे तक, छठ पर सुबह 6 से 8 बजे तक, क्रिसमस और नये साल पर रात 11:55 से 12:30 बजे तक ही पटाखा चलाया जा सकता है. वहीं सिर्फ लाइसेंस धारक ही पटाखों की बिक्री कर सकेंगे. इस दौरान पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी नहीं की जा सकेगी. शादी-विवाह कार्यक्रम में भी एनसीआर के जिलों और प्रदूषित क्षेत्रों में सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी.

पंजाब

पंजाब सरकार ने भी राज्य में पटाखों पर रोक लगा दी है. दिवाली और गुरुपर्व पर लोग सिर्फ ग्रीन पटाखों का रात आठ बजे से रात 10 बजे तक इस्तेमाल कर सकेंगे. मंडी गोबिंदगढ़ और जालंधर में किसी भी प्रकार के पटाखों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी.

राजस्थान

राजस्थान में सरकार की ओर से पटाखे जलाने और बेचने पर छूट दी गई है. हालांकि, लोग सिर्फ ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल कर सकेंगे ताकि ध्वनि और वायु प्रदूषण को रोका जा सके. राजस्थान में एनसीआर क्षेत्र को छोड़कर अन्य जिलों में दीपावली पर दो घंटे रात 8 से 10 बजे तक के लिए ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति प्रदान की गई है. साथ ही क्रिसमस और नववर्ष पर रात्रि 11.55 से रात्रि 12.30 बजे, गुरू पर्व पर रात्रि 8 से रात्रि 10 बजे तक और छठ पर्व पर सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक ग्रीन पटाखा चलाने की अनुमति होगी.

यूपी

यूपी की योगी सरकार भी वायु प्रदूषण बढ़ाने वाले पटाखों की बिक्री तथा उपयोग पर प्रतिबंध लगा चुकी है. दीपावली पर इस बार उत्तर प्रदेश में केवल हरित पटाखों की बिक्री होगी. एनसीआर में किसी भी तरह के पटाखों की बिक्री या जलाने पर पाबंदी लगाई है. वहीं 27 शहरों में दो घंटे तक केवल ग्रीन पटाखे जलाने की ही इजाजत दी गई है.

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश सरकार ने दिवाली के दिन दो घंटों के लिए ग्रीन पटाखे फोड़ने की छूट दी है. इसके अलावा जिन शहरों के वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ज्यादा है वहां पटाखे नहीं फोड़े जा सकेंगे. क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान रात 11:55 से 12:30 बजे तक ग्रीन पटाखे फोड़े जा सकेंगे.
वहीं अगर कोई पहली बार इन नियमों का उल्लघंन करता है  तो उसपर 100 रुपये और साइलेंट जोन में पटाखा फोड़ने पर 3000 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा. इसके अलावा जन रैली, बारात, शादी या धार्मिक समारोह में 10 हजार और साइलेंट जोन में पटाखे फोड़ने पर 20 हजार जुर्माना देना होगा.

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, ऋषिकेश और काशीपुर में केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है. इन शहरों में दिवाली और गुरुपर्व पर 8 बजे शाम से 10 बजे रात तक और छठ पर सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति होगी.

बिहार

बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद ने प्रदेश के चार शहरों में किसी प्रकार के पटाखे छोड़ने पर रोक लगा दी है. पटना, गया, मुजफ्फरपुर एवं हाजीपुर के डीएम को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने जिलों में किसी भी तरह के पटाखे बेचने या फोड़ने पर सख्त रोक लगाएं. इन चार शहरों को छोड़कर प्रदूषण बोर्ड ने बिहार के अन्य सभी शहरों को दिवाली पर रात 8 बजे से रात 10 बजे तक दो घंटे के लिए केवल हरे पटाखों का उपयोग करने की अनुमति दी है. वहीं जिन चार शहरों यानी पटना, गया, मुजफ्फरपुर और हाजीपुर में पटाखा बैन किया गया है वहां इस बार पटाखों की बिक्री के लिए कोई लाइसेंस नहीं दिये जाएंगे. साथ ही उन लोगों के लाइसेंस रद्द किये जाएंगे, जिन्हें पहले दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

IPL Record : 20 से कम गेंदों में 2-2 बार अर्धशतक लगा चुके हैं ये तीन खिलाड़ी

 

T20 World Cup: 'गेम प्लानिंग समझ से परे, अफगानिस्तान भी नहीं बख्शेगा', कोहली एंड कंपनी पर शोएब अख्तर का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए डिटेन किया क्योंकि...', प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC
CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC, अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर क्या कहा?
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
स्टारलिंक भारत की सुरक्षा के लिए खतरा? निशिकांत दुबे का बड़ा दावा
अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर बोले CJP के आशुतोष रांका, 'हम दिल से...'
अरविंद केजरीवाल का जिक्र कर बोले CJP के आशुतोष रांका, 'हम दिल से...'
CJP के अभिजीत दीपके बोले- 'हम फिर सड़कों पर उतरेंगे...'
CJP के अभिजीत दीपके बोले- 'हम फिर सड़कों पर उतरेंगे...'

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget