एक्सप्लोरर

दिल्ली: SSC परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर फिर सड़कों पर उतरे छात्र, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

SSC Exam: SSC परीक्षाओं में अव्यवस्थाओं के खिलाफ छात्र-शिक्षक आंदोलित हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी को परीक्षा का ठेका दिया गया है.

SSC की परीक्षा में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए छात्र और शिक्षक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. गुरुवार (31 जुलाई) को दिल्ली के DOPT दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों और टीचर्स को हिरासत में ले लिया गया था. वहीं अब शुक्रवार (1 अगस्त) को भी छात्र काली पट्टी बांधकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करते नजर आए.

उनका कहना है कि जब तक भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्थिरता नहीं आती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. SSC की Selection Post Phase-13 परीक्षा अब एक नई एजेंसी Eduquity को दी गई है. लेकिन छात्रों का आरोप है कि यह वही कंपनी है, जो पहले व्यापम घोटाले जैसी विवादित परीक्षाओं में भी शामिल रही है और जिसे शिक्षा विभाग द्वारा ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है.

क्या है छात्रों की मांग और नाराजगी की वजह?

अब यही एजेंसी SSC की दूसरी परीक्षाएं जैसे कि CGL भी करवाने जा रही है, जिसमें करीब 30 लाख छात्र बैठते हैं. छात्रों का सवाल है  जब एक छोटी परीक्षा ढंग से नहीं करा पा रही, तो बड़ी परीक्षा कैसे संभालेगी? प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि फर्स्ट शिफ्ट में आए सवालों को ही हूबहू दूसरे और तीसरे फेज़ में दोहराया जा रहा है. इससे परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता पर बड़ा सवाल उठता है.

आधार ऑथेंटिकेशन बना नई मुसीबत

SSC ने आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है. इससे कई छात्र फॉर्म ही नहीं भर पाए और जिन्हें सेंटर मिला, वहां फिंगरप्रिंट मिलान या सिस्टम की समस्या के चलते परीक्षा से रोका गया.

रद्द हुईं कई परीक्षाएं, बिना जानकारी के

छात्रों का गुस्सा इस बात पर भी है कि बिना किसी पूर्व सूचना के SSC की कई परीक्षाएं रद्द कर दी गईं, खासकर Phase-13 की. छात्रों ने कहा – हम दूर से परीक्षा देने आए, पैसे खर्च हुए, समय गया... और सेंटर जाकर पता चला कि पेपर ही रद्द है.

परीक्षा केंद्रों की गड़बड़ियां और तकनीकी फेल

कई छात्रों को गलत परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए.

कुछ केंद्रों पर कंप्यूटर खराब, माउस नहीं चल रहा, या स्क्रीन बार-बार ब्लैक हो रही थी.

कई जगह सर्वर क्रैश होने से पेपर बीच में रुक गए.

छात्रों का आरोप है कि कुछ केंद्रों पर दुर्व्यवहार भी हुआ — बदसलूकी, चुप कराने की कोशिश, और प्रशासनिक लापरवाही. कई अभ्यर्थियों की आँखों में आज यही सवाल तैरता दिखा. किसी ने कोचिंग छोड़ी, किसी ने नौकरी, कई सालों से तैयारी कर रहा था. लेकिन बदले में मिली उलझन, गड़बड़ी और लाठी.

जंतर मंतर पर फिर जुटे छात्र और शिक्षक

आज शुक्रवार को जंतर मंतर पर 100 से ज्यादा छात्र और टीचर पहुंचे. सिर पर काली पट्टी बांधकर उन्होंने विरोध जताया. उनकी मांग है.

Eduquity जैसी विवादास्पद कंपनी से एग्जाम ठेका वापस लिया जाए.

परीक्षा केंद्रों की तकनीकी समस्याओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो.

रद्द की गई परीक्षाओं के लिए नई तारीख घोषित हो और खर्च हुए पैसे की भरपाई हो.

अभी तक SSC या सरकार की तरफ से कोई औपचारिक बयान नहीं आया है. अगर जल्द समाधान नहीं निकला, तो यह विरोध आंदोलन और तेज हो सकता है.

About the author वरुण भसीन

वरुण भसीन एबीपी न्यूज़ में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. पिछले 9 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे एयरलाइंस, रेलवे और सड़क-परिवहन से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इससे पहले वे कई संस्थानों में काम कर चुके हैं. वरुण न्यूज जगत से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री फिल्में भी बनाते आए हैं. वरुण ने MBM यूनिविर्सिटी जोधपुर से पढ़ाई की है. संपर्क करने के लिए मेल आईडी है- varunb@abpnetwork.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा AQI
दिल्ली पर अगले तीन महीने भारी, 8 जगहों पर 400 पार पहुंचा AQI
दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित! PHQ के सामने प्रोटेस्ट का किया था नेतृत्व
दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित! PHQ के सामने प्रोटेस्ट का किया था नेतृत्व
दिल्ली में AQI पहुंचा 300 पार, बढ़ रही ठंड और कोहरा, जानें मौसम अपडेट
दिल्ली में AQI पहुंचा 300 पार, बढ़ रही ठंड और कोहरा, जानें मौसम अपडेट
दिल्ली में होने वाले MCD चुनाव पर JDU का ऐलान, बता दिया आगे का प्लान
दिल्ली में होने वाले MCD चुनाव पर JDU का ऐलान, बता दिया आगे का प्लान

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget