एक्सप्लोरर

दिल्ली के हर्ष विहार में मकान का स्लैब गिरा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा के मुताबिक, मूल रूप से यह एक पुरानी, एक मंजिला इमारत थी, जिसके ऊपर एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण किया जा रहा था.

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार थाना क्षेत्र स्थित मिलन गार्डन में सोमवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से अफरा-तफरी मच गई. दिल्ली फायर सर्विस को शाम 6:46 बजे मकान गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की 5 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई.

सूचना मिलते ही हर्ष विहार थाना पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विस और सिविल डिफेंस की टीमें भी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं. डीडीएमए की डिजास्टर मैनेजमेंट टीम को भी मौके पर बुलाया गया. एनडीआरएफ अपने डॉग स्क्वॉड और अन्य संसाधनों के साथ पहुंची है. बचाव दल मलबे को हटाने में जुटे हैं और स्थानीय लोग भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं.

डीसीपी संदीप लांबा ने क्या बताया?

दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा के मुताबिक, मूल रूप से यह एक पुरानी, एक मंजिला इमारत थी, जिसके ऊपर एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण किया जा रहा था. इमारत के आसपास का इलाका चारों तरफ से घिरा होने के कारण यह स्पष्ट रूप से पहचानना भी मुश्किल हो रहा है कि वास्तव में कौन सा हिस्सा ढहा है.

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को मलबे से बाहर नहीं निकाला जा सका है. आशंका है कि कुछ लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

दिल्लीः AQI मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी का छिड़काव का आरोप, सड़कों पर उतरी कांग्रेस

स्थानीय शख्स ने किया बड़ा दावा

वहीं, एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि मकान में कंक्रीट का नया लेंटर डाला जा रहा था. उसके मुताबिक, नीचे की पुरानी छत कमजोर थी और उसके ऊपर नया लेंटर बनाया जा रहा था. इसी दौरान नीचे की छत टूट गई, जिससे ऊपर डाला जा रहा नया लेंटर भी गिर गया. स्थानीय व्यक्ति ने परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया कि उनके दो लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं. हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

Input By : आसिफ बॉबी

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget