एक्सप्लोरर

सौरभ भारद्वाज का आरोप, 'पिछले 5 साल में BJP के इस उम्मीदवार की कमाई में हुई रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी'

Delhi Election 2025: सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि प्रवेश वर्मा की संपत्ति पिछले 5 साल में हजारों प्रतिशत बढ़ी है. 2019 के लोकसभा चुनाव में वर्मा ने 12.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति घोषित की थी.

Delhi Assembly Election 2025: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता औऱ कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हर चुनाव से पहले दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी अपने किसी न किसी पोस्टर बाय को एक आदर्श नेता के रूप में दिल्ली की जनता के सामने प्रस्तुत करती रही है. उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के वह आदर्श पोस्टर बॉय जिनके लिए पूरा का पूरा पुलिस प्रशासन और पूरा चुनाव आयोग अपनी आन बान शान दाव पर लगा कर बैठा है, वह है बीजेपी के नेता प्रवेश वर्मा.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं कल प्रवेश वर्मा जी द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में दिए गए संपत्ति ब्यूरो के हलफनामे और इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उनके द्वारा दिए गए संपत्ति ब्यूरो के हलफनामे को पढ़ रहा था.

'लेक्चर देने के लिए ना बुलाए'
उन्होंने कहा कि जिस दर से प्रवेश वर्मा जी की संपत्ति में पिछले 5 सालों में बढ़ोतरी हुई है, यह अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यदि विश्व की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी को प्रवेश वर्मा के 5 साल में संपत्ति में हुई बढ़ोतरी के ब्यौरे की जानकारी दे दी जाए, तो शायद ही कोई विश्व का ऐसा विश्वविद्यालय होगा जो इन्हें अपने विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को यह गुरु मंत्र जो प्रवेश वर्मा के पास है, यह सिखाने के लिए लेक्चर देने के लिए ना बुलाए.

'संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग को दिया'
कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रवेश वर्मा की संपत्ति के ब्यौरे की जानकारी आंकड़ों सहित मीडिया के सामने प्रस्तुत करते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए जब प्रवेश वर्मा ने चुनाव आयोग में संपत्ति ब्यौरे का हलफनामा दाखिल किया था, तो उसमें उनकी अचल संपत्ति 12.30 करोड़ रुपये थी. जबकि 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रवेश वर्मा ने जो अचल संपत्ति का ब्यौरा चुनाव आयोग को दिया है, उसमें उनकी संपत्ति 19.10 करोड रुपये बताई गई है.

'वार्षिक आय में 11,488% की हुई है बढ़ोतरी'
उन्होंने कहा कि अर्थात यदि पिछले 5 साल में आप अचल संपत्ति में बढ़ोतरी का आकलन करें तो लगभग 55% की बढ़ोतरी अचल संपत्ति में हुई है. इसी प्रकार से 2019 में जो चल संपत्ति 3.20 करोड रुपये थी, वह इस बार 2025 के हलफनामे में 96.50 करोड रुपये बताई गई है. अर्थात 2915% की बढ़ोतरी चल संपत्ति में हुई है. इसी प्रकार से 2019 के हलफ़नामे में 2017-18 की इनकम टैक्स रिटर्न में वार्षिक आय 17 लख रुपये बताई गई है, वहीं 2025 के हलफ़नामे में 2023-24 की वार्षिक आय 19.17 करोड रुपये बताई गई है. अर्थात पिछले 5 सालों में वार्षिक आय में 11,488% की बढ़ोतरी हुई है.

'हजारों प्रतिशत की  हुई है बढ़ोतरी'
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के आदर्श पोस्टर बॉय प्रवेश वर्मा जी से यह अनुरोध करता हूं, कि वह देश की करोड़ गरीब जनता को अपना यह गुण, वह गुरु मंत्र बताएं, जिसके जरिए से मात्र 5 साल में उनकी कमाई में हजारों प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

उन्होंने कहा कि इस देश में सालों से व्यापार कर रहे बड़े-बड़े व्यापारियों की कमाई में भी 5 साल के भीतर इतना बड़ा उछाल नहीं आ पाता है, जितना बड़ा उछाल 5 साल के भीतर बीजेपी के नेता प्रवेश वर्मा की कमाई में आया है. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह बड़े ही दुख और आश्चर्य की बात है, कि एक तरफ केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार देश में 85 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन बांट रही है, क्योंकि वह 85 करोड़ परिवार राशन खरीदने में भी सक्षम नहीं है, वहीं दूसरी ओर बीजेपी के नेताओं की 5 साल में संपत्ति हजारों प्रतिशत में बढ़ जा रही है.

ये भी पढ़ें: 'चेकिंग में लग सकती है लंबी लाइन', गणतंत्र दिवस के मद्देनजर DMRC ने यात्रियों को दी ये सलाह

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget