एक्सप्लोरर

'चेकिंग में लग सकती है लंबी लाइन', गणतंत्र दिवस के मद्देनजर DMRC ने यात्रियों को दी ये सलाह

Delhi Metro News: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. दिल्ली मेट्रो में भी CISF की ओर से गहनता से जांच की जा रही है.

Republic Day 2025: दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. इस बीच दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने सोमवार (20 जनवरी) को घोषणा की कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा गहनता से जांच की जा रही है, जिसकी वजह से व्यस्त समय के दौरान कुछ स्टेशन पर लंबी कतारें लग सकती हैं. 

डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीआईएसएफ 27 जनवरी तक मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा जांच और तेज कर दी है.

DMRC ने यात्रियों को क्या दी सलाह?

डीएमआरसी अधिकारी ने कहा, ''इसकी वजह से कुछ मेट्रो स्टेशन पर, विशेष रूप से व्यस्त समय के दौरान, लंबी कतारें लग सकती हैं इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं और इन दिनों में यात्रा के लिए कुछ अतिरिक्त समय रखें.''उन्होंने यात्रियों से जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों के साथ सहयोग करने का भी आग्रह किया.

गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर इन हवाई प्लेटफॉर्म पर बैन

उधर, गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में 'उप-पारंपरिक हवाई प्लेटफार्म' के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रतिबंध 18 जनवरी से लागू होगा और एक फरवरी तक जारी रहेगा. आदेश में कहा गया है कि आपराधिक या असामाजिक तत्व या आतंकवादी ऐसे हवाई 'प्लेटफार्म' का इस्तेमाल करके सार्वजनिक सुरक्षा, गणमान्य व्यक्तियों और अहम प्रतिष्ठानों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं.

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा चाक चौबंद

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया था कि रिपब्लिक डे और चुनाव को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में अर्धसैनिक बलों की 60 से अधिक कंपनियां तैनात की जाएंगी. स्पेशल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) रवींद्र यादव बताया था कि 10,000 से अधिक पुलिसकर्मी भी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे. व्यस्त इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी के जरिए दिल्ली की निगरानी की जाएगी. साइबर-एक्सपर्ट अधिकारियों की भी तैनाती होगी.

ये भी पढ़ें:

Delhi Election: कांग्रेस नेता उदित राज को पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज भी जारी रहेगा गर्मी और उमस का सितम, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
दिल्ली-NCR में आज भी जारी रहेगा गर्मी और उमस का सितम, मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगी राहत
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget