एक्सप्लोरर

Saurabh Bharadwaj ED Raid: सौरभ भारद्वाज के घर ED की छापेमारी पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, 'पूरे देश में PM मोदी...'

Saurabh Bhardwaj ED Raid News: प्रवर्तन निदेशालय ने AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर और 12 ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी है. AAP नेताओं ने इसे फर्जी केस और राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार (26 अगस्त) सुबह आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17 के तहत की जा रही है. 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी और NCR के लगभग 13 स्थानों पर छापे जारी है. यह जांच दिल्ली सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं में कथित अनियमितताओं से जुड़ी बताई जा रही है.

ED की छापेमारी पर AAP ने क्या कहा? 

इस कार्रवाई पर AAP नेता आतिशी ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "आज सौरभ जी के यहाँ रेड क्यों हुई? क्योंकि पूरे देश में मोदी जी की डिग्री पर सवाल उठ रहे हैं- क्या मोदी जी की डिग्री फर्जी है? इस चर्चा से ध्यान हटाने के लिए ही रेड डाली गई है."

आतिशी ने आगे कहा कि जिस समय का केस बताया जा रहा है, उस वक्त सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे. उन्होंने इसे “झूठा केस” करार देते हुए आरोप लगाया कि AAP नेताओं के खिलाफ सभी केस राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित हैं. उन्होंने सत्येंद्र जैन के मामले का उदाहरण देते हुए कहा, “तीन साल जेल में रखने के बाद भी CBI/ED को क्लोजर रिपोर्ट देनी पड़ी.”

वहीं ED की कार्रवाई पर AAP नेता अनुराग धांडा ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "क्यों सौरभ भारद्वाज के घर पर छापा पड़ा? क्योंकि कल से यह चर्चा हो रही है कि पीएम मोदी की डिग्री फर्जी है और यह सिर्फ उस मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है. जिन आरोपों की बात हो रही है, उस समय सौरभ भारद्वाज मंत्री भी नहीं थे, जिससे साफ है कि पूरा केस झूठा है." उन्होंने आगे आरोप लगाया, “सरकार फर्जी मामलों में ED और CBI का दुरुपयोग कर रही है."

ED की जांच का आधार क्या है?

सूत्रों के अनुसार, यह मामला दिल्ली सरकार के पिछले कार्यकाल में स्वास्थ्य परियोजनाओं और अस्पतालों के निर्माण से जुड़ा है. माना जा रहा है कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के एक पुराने केस को आधार बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की जा रही है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP संसद मार्च: लाठीचार्ज में घायल 21 साल की प्रोटेस्टर वेंटिलेटर पर थी, डॉक्टर्स ने बताया कैसी है स्थिति
CJP संसद मार्च: लाठीचार्ज में घायल 21 साल की प्रोटेस्टर वेंटिलेटर पर थी, डॉक्टर्स ने बताया कैसी है स्थिति
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को मिला संजय सिंह का समर्थन, धरनास्थल पर मिलने पहुंचे AAP नेता
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को मिला संजय सिंह का समर्थन, धरनास्थल पर मिलने पहुंचे AAP नेता
'अगर किसी ने संसद मार्च में गुंडागर्दी की है तो...', अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर बड़ा बयान
'अगर किसी ने संसद मार्च में गुंडागर्दी की है तो...', अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर बड़ा बयान
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget