एक्सप्लोरर

संजय सिंह ने बीजेपी पर लगाया आप पार्षद के अपहरण का आरोप, बोले- 'ये सरेआम गुंडागर्दी'

Delhi Politics: दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के पूर्व पार्षद पर उनके पार्षद को अगवा करने के आरोप लगाए हैं. इसको लेकर उन्होंने पार्षद के बेटे का एक वीडियो भी जारी किया है.

Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने एक वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया है कि बीजेपी के एक नेता निगम पार्षद रामचंद्र (Ram Chander) को अगवा करके ले गए हैं. संजय सिंह ने रामचंद्र के बेटे द्वारा जारी किए गए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए यह दावा किया है. बता दें कि रामचंद्र वहीं हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले बीजेपी ज्वाइन की थी लेकिन दोबारा आप में वापसी कर ली थी. 

संजय सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,''देश की राजधानी में BJP की खुलेआम गुंडागर्दी पार्षद रामचंद्र को धमका कर उनका अपरहण कर लिया गया है। उनको ED CBI लगाकर बदनाम करने की धमकी दी गई है. सुनिए उनके बेटे आकाश को. दिल्ली में ये क्या हो रहा है.''

 

रामचंद्र के बेटे ने बनाया वीडियो
इस वीडियो में एक युवक कार में बैठकर वीडियो बना रहा है जो खुद को रामचंद्र का बेटा आकाश रामचंद्र बता रहा है. इस वीडियो में उसने कहा, ''मैं आकाश राम चंद्र हूं. वार्ड 28 से निगम पार्षद रामचंद्र का बेटा बोल रहा हूं. बीजेपी के पूर्व पार्षद नारायण सिंह का कॉल मेरे पिता जी को आया था कि वह मेरे पिता से मिलना चाहते हैं घर के नीचे खड़े हैं. इसके बाद मेरे पिता घर के नीचे बनाए गए ऑफिस में गए.''

आकाश ने कहा, ''मेरे पिताजी घर के नीचे गए तो पता चला कि वहां चार-पांच लोग और हैं. मेरे पिता को डराया धमकाया गया कि ईडी और सीबीआई की रेड डालकर सड़ा देंगे. प्रदेश कार्य़ालय ले जा रहे हैं या कहां ले जा रहे हैं. मेरे पिता को अपने साथ ले गए हैं. हम बस उनको देखने जा रहे हैं.''

25 अगस्त को ज्वाइन की थी बीजेपी
बता दें कि 25 अगस्त को आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली थी. रामचंद्र, पवन सहरावत, मंजू निर्मल, सुगंधा बिधूड़ी और ममता पवन ने बीजेपी ज्वाइन की थी लेकिन रामचंद्र ने दोबारा आप ज्वाइन करते हुए कहा था कि बीजेपी में जाना मेरी सबसे बड़ी गलती थी. 

घटना पर आप की ओर से आया यह बयान
उधर, आप की ओर से बयान जारी कर कहा गया है, ''आज दिल्ली में BJP के एक नेता ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर बवाना के वार्ड 28 से AAP पार्षद रामचंद्र जी को उनके घर से किडनैप कर लिया. BJP का यह कारनामा दिल्ली की क़ानून व्यवस्था पर एक तमाचा है और इस तमाचे की गूंज BJP के LG के कानों में भी पहुंची होगी जोकि दिल्ली में क़ानून व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था के लिए ज़िम्मेदार हैं. इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दबाव बनाया और अपहरण के लगभग दो घंटे बाद रामचंद्र जी को उनके घर भेज दिया गया.''

ये भी पढे़ं- दिल्ली में मच्छरों का आतंक, बारिश से वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के बढ़े मामले, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यू उस्मानपुर मर्डर केस: दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की हत्या में दोस्त ही निकला कातिल
न्यू उस्मानपुर मर्डर केस: दोस्ती का खौफनाक अंत! युवक की हत्या में दोस्त ही निकला कातिल
दिल्ली: लोधी कॉलोनी में सीवेज लाइन के काम के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबे 3 लोग, एक की मौत
दिल्ली: लोधी कॉलोनी में सीवेज लाइन के काम के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबे 3 लोग, एक की मौत
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अधिकारियों का तबादला
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अधिकारियों का तबादला
Delhi Weather: दिल्ली को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं का दौर, गिरेगा तापमान
दिल्ली को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं का दौर, गिरेगा तापमान

वीडियोज

Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में क्या एक्शन लेंगे निशांत कुमार? चुप्पी के बाद आया स्वास्थ्य मंत्री का पहला बयान
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget