एक्सप्लोरर

दिल्ली में मच्छरों का आतंक, बारिश से वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के बढ़े मामले, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

Delhi Health Issues: दिल्ली में डेंगू, कोविड-19, टायफायड, लेप्टोस्पिरोसिस, मलेरिया, और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बढ़ाई चिंता.

Dengue, Malaria And Chikungunya In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में जुलाई और अगस्त में मानसूनी बारिश की वजह से वायरल और बेक्टीरियल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. मरीजों की संख्या ने दिल्ली के डॉक्टरों को सकते में डाल दिया है. हालांकि, दिल्ली सरकार स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस बात कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन दिल्ली के प्रमुख निजी अस्पतालों के डॉक्टरों की मानें तो दिल्ली में मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के मामले में हालत चिंताजनक हैं. 
 
दिल्ली में मानसूनी बारिश की वजह से डेंगू, कोविड-19, टायफायड, लेप्टोस्पिरोसिस, मलेरिया, खांसी, जुकाम, बुखार,  इन्फ्लूएंजा, वायरल हेपेटाइटिस और चिकनगुनिया जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या में वृद्धि ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश के कारण डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या में 30 से 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. 
 
इंफेक्शन के लिए मानसूनी बारिश जिम्मेदार

दिल्ली के स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के मौसम की शुरुआत से ही मामलों में बड़ी वृद्धि हुई है. अगस्त में 26 दिनों तक बारिश हुई, जो पिछले 14 वर्षों में दर्ज की गई नमी के स्तर से बहुत अधिक है. बारिश की वजह से उत्पन्न ने इस बीमारी को आसानी से फैलने में मदद की है. 

टीओआई डॉ. रोमिल टिक्कू के हवाले से बताया है कि बुखार के साथ आने वाले लगभग 70 प्रतिशत मरीज या तो डेंगू या फ्लू के साथ आ रहे हैं. मरीजों की संख्या के लिहाज से देखें तो स्थिति और भी खराब हो रही है. अब दिल्ली के पड़ोसी राज्यों से COVID-19 के मामले आ रहे हैं. लोगों चाहिए कि टाइफाइड और डेंगू के मामले को गंभीरता से लें.

लेप्टोस्पायरोसिस के लक्षणों को समझना जरूरी

एम्स के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीरज निचल के मुताबिक लेप्टोस्पायरोसिस के मामलों में खास तौर पर बाढ़ प्रभावित इलाकों में तेजी देखी गई है, जहां संक्रमण की दर हमेशा से तेज होती है. लेप्टोस्पायरोसिस लक्षणों में बुखार, दस्त, पीलिया और किडनी और लीवर में संक्रमण शामिल हैं. अगर इसका इलाज न किया जाए, तो लेप्टोस्पायरोसिस दिमागी बुखार और अंगों के काम करना बंद करने जैसी बड़ी समस्याओं या मौत का भी कारण बन सकता है. 

जागरूक बनें और बरतें ये सावधानी 

दिल्ली के चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि मौसमी ​बीमारियों से बचने के लिए पानी या साबुन से हाथ ठीक से साफ करें. वायरल और बेक्टीरियल इंफेक्शन लक्षण वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें. सांस लेने में दिक्कत होने पर मास्क पहनें. सुबह और शाम के समय मच्छरों से बचने के लिए घर का दरवाजा बंद कर रखें और सोते समय नेट का इस्तेमाल करें. बाथरूम, कूलर, घर व आसपास के क्षेत्रों को साफ रखें. घर के अंदर या बाहर पानी जमा न होने दें. 

Organ Donation: जीते जी रक्तदान करने वाला 'अनीश' मरने के बाद भी दे गया चार लोगों को नई जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
नोएडा में इंजीनियर की मौत वाली घटना का CCTV आया सामने, नाले में गिरता नजर आया आर्यन
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन बारिश के नहीं आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, अगले 5 दिन बारिश के नहीं आसार, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget