एक्सप्लोरर

'बेहतर होगा किसी और को सौंप दें दिल्ली की कमान', केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बोले संदीप दीक्षित

Sandeep Dikshit on Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अपने पद से इस्तीफा देंगे या नहीं, इसको लेकर सवाल बना हुआ है. इस बीच संदीप दीक्षित ने आप को एक नसीहत दी है.

Sandeep Dixit on Arvind Kejriwal Arrest: आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे. इसको लेकर बीजेपी सवाल खड़े कर रही है तो वहीं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) का कहना है कि जेल से सीएम बने रहने में कोई कानूनी बाधा नहीं है लेकिन बेहतर होगा कि वह किसी और को सीएम मनोनीत कर दें. 

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में संदीप दीक्षित ने कहा, ''जेल में रहकर सीएम रहते हैं या नहीं, इसमें कोई कानूनी बाधा नहीं है. यह आम आदमी पार्टी का निर्णय है कि वह क्या करना चाहती है. मैं यह कहना चाहता हूं कि बेहतर होगा प्रशासनिक तौर पर कि वह किसी और को मनोनीत कर दें. यह पूरी तरह से उनके ऊपर है. बेहतर यही होगा कि हम इंतजार करें कि आप का और केजरीवाल साहब का क्या फैसला होता है.''

बीजेपी को नैतिकता पर सवाल का हक नहीं- संदीप दीक्षित
वहीं, बीजेपी द्वारा इस्तीफे की मांग किए जाने पर संदीप दीक्षित ने कहा, ''राजनीति में परिपाटी है कि किसी पर रेप का आरोप लगे तो उसे हटा दिया जाए, तो उसको तो बीजेपी ने कभी याद नहीं रखा, जिसने कभी नैतिक स्टैंड नहीं लिया. तो उसे कोई हक नहीं है कि वह किसी और की नैतिकता पर सवाल उठाए.''

संदीप दीक्षित ने रूस का उदाहरण देते हुए कहा, ''यह तो मैं पहले से कह रहा हूं कि पुतिन कुछ करें न करें लेकिन वह वोट लेकर जीतते रहते हैं. वहां जितने स्थानीय लोग और विपक्ष हैं वह कहते हैं कि उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपने अंदर ले लिया है. ठीक उसी तरह बीजेपी राज्य स्तरीय और राष्ट्र स्तर के चुनाव को अपनी तरफ घुमा देते हैं.'' 

हिमाचल में बागियों के बीजेपी ज्वाइन करने पर यह बोले
उधर, संदीप दीक्षित ने हिमाचल प्रदेश में बागी विधायकों के बीजेपी ज्वाइन करने के मुद्दे पर कहा कि इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है बल्कि हम यह सोच रहे थे कि इसमें इतनी देरी क्यों हो रही है. हो सकता है कि आपस में किसी बात पर एका ना बन पाई हो. 

संदीप दीक्षित ने कहा कि विधायकों के बगावत के पीछे सीधे तौर पर बीजेपी है. छह महीने और साल भर की सरकार में आप अचानक कैसे नाराज हो जाते हैं. विशीला जी के समय में भी विधायक नाराज होते थे और बातकर के काम करवाना अलग बात होती है लेकिन सरकार के खिलाफ वोट करें और सरकार गिराने की कोशिश करें तो पूछना पड़ेगा न कि इसके पीछे कौन है.

ये भी पढ़ें- AAP Protest: घर जाने से रोकने पर दिल्ली पुलिस पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- 'मोदी जी...,  AAP कार्यकर्ताओं को मार दो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद CJP के सौरभ दास बोले, 'मंत्री ने हमें भरोसा दिलाया है कि...'
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें
अभिजीत दीपके हिरासत में नहीं, संसद के पास पहुंचे प्रदर्शनकारी, CJP के प्रदर्शन की 10 बड़ी बातें

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget