एक्सप्लोरर

दिल्ली में लूट मामले का हुआ खुलासा, 23 महीने से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने बाराखम्बा रोड पर हुए सशस्त्र लूट के प्रयास में करीब 23 महीने से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी राजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.

Delhi News: बाराखम्बा रोड पर दिनदहाड़े हुई सशस्त्र लूट की कोशिश के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. करीब 23 महीने से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी राजीव सिंह उर्फ राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी अहम खुफिया जानकारी और सटीक तकनीकी निगरानी के आधार पर की गई. 

राजीव सिंह, जो गुरुग्राम के चंदन नगर का निवासी है, नरेंद्र उर्फ छोटू गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है. यह वही गिरोह है जो दिल्ली-एनसीआर में कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है. बाराखम्बा रोड थाने में दर्ज एफआईआर संख्या 81/2023 के मुताबिक, 16 जून 2023 को तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक मनी एक्सचेंजर को लूटने की कोशिश की थी. मामले में IPC की धारा 393, 394, 397, 34 और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

23 महीने तक रहा फरार, आखिरकार धराया
अपर सत्र न्यायाधीश, पटियाला हाउस कोर्ट ने 12 सितंबर 2023 को राजीव सिंह को अपराधी घोषित कर दिया था. इसके बाद से वह फरार था. लेकिन NR-II क्राइम ब्रांच, रोहिणी की टीम ने एसीपी नरेंद्र बेनीवाल के पर्यवेक्षण और इंस्पेक्टर संदीप स्वामी के नेतृत्व में विशेष ऑपरेशन चलाया और अंततः ग्रेटर नोएडा के चौहानपुरा इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया.टीम में उप निरीक्षक पंकज सरोहा, एएसआई सुनील कुमार और अन्य अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने तकनीकी व जमीनी स्तर पर निगरानी कर आरोपी को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई.

पूछताछ में खोले कई राज
पूछताछ में राजीव ने खुलासा किया कि उसने गुरुग्राम में एक एनजीओ में काम करते वक्त रोहित ठाकुर के माध्यम से नरेंद्र उर्फ छोटू से संपर्क बनाया. गिरोह में शामिल होने के बाद उसने आगरा में 250 किलो चांदी की लूट में भी भाग लिया था, जिसके लिए वह 14 महीने जेल में रह चुका है. जेल से छूटने के बाद भी वह आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा.

पुलिस को उम्मीद ,जल्द गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्त में
पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी के बाद नरेंद्र उर्फ छोटू गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का रास्ता आसान होगा. क्राइम ब्रांच की टीमें मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने के HC के आदेश पर सोनम वांगचुक की पत्नी बोलीं, 'पहली बात तो...'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
मौलाना साजिद रशीदी बोले- 'वंदे मातरम बिल मुसलमानों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार'
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया
किसान नेताओं की मांग सरकार ने मानी, आगे बढ़ेगा आंदोलन? सरवन सिंह पंधेर ने बताया

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
LIVE: पीएम आवास के बाहर राहुल-खरगे का बड़ा प्रदर्शन, हिरासत में चन्नी समेत कई कांग्रेस के नेता
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
'अखिलेश जी आपका 'दरोगा' 'लुटेरा' है...', सपा चीफ अखिलेश यादव का नाम लेकर योगी के मंत्री का बड़ा दावा
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget