एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में नीचे गिरा पारा, 4 दिनों के अंदर कंपकपाएगी ठंड, कोताही बरती तो होगा नुकसान 

Delhi Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह के समय धुंध दिखाई देगा. दिन में मौसम साफ रहेगा. तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना है. लोग ठंड को लेकर किसी भी स्तर पर कोताही न बरतें.

Delhi AQI Today: दिल्ली में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. अब ठंड को आंख दिखाना किसी को भी महंगा पड़ सकता है. पिछले दो दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज हो रहा है, जो सामान्य से कम है. अगले चार दिनों के दौरान तापमान में बड़े पैमाने पर गिरावट के पूर्वानुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 8 दिसंबर के बाद दिल्ली की सर्दी लोगों को कंपकपाएगी. 

गुरुवार की तरह शुक्रवार की रात भी दिल्ली का पारा गिरकर 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात बन गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में और ठंडक की उम्मीद है, और तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

सावधान! तानमान में भारी गिरावट का अनुमान 

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार सुबह के समय धुंध दिखाई देगा. दिन में मौसम साफ रहेगा. तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना है. लोगों को ठंड को लेकर किसी भी स्तर पर कोताही बरतने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए कि 12 दिसंबर तक लगातार तापमान में गिरावट का अनुमान है. 

अगले 5 दिनों के दौरान तापमान गिरकर 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने 10 और 11 दिसंबर को ठंड को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी दी है. दोनों दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 'खराब' श्रेणी के करीब पहुंच गई और पूर्वानुमानों के अनुसार सप्ताहांत में भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है. शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 197 दर्ज किया गया, जो गुरुवार की 165 की तुलना में थोड़ा अधिक है.

AQI सेहत के लिए खराब 

केंद्रीय  प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों के मुताबिक सप्ताहांत के बाद दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब हो सकती है. वायु की दिशा और गति में बदलाव के कारण यह 'खराब' श्रेणी में पहुंच सकती है. दिल्ली में शनिवार की सुबह के समय आनंद पवर्त में एक्यूआई 354, राजेंद्र नगर में 350, वजीरपुर में 339, करोल बाग और कनॉट प्लेस में 334, अलीपुर और सूर्या नगर में 325 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी मे आता है. दिल्ली में अधिकांश इलाकों में प्रदूषण का यही हाल है. 
 
विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदूषण में बढ़ोतरी के बावजूद दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने की उम्मीद है, जो वायु गुणवत्ता को आने वाले दिनों में बेहतर बनाने में मदद कर सकती हैं और यह 'मध्यम' श्रेणी में वापस आ सकती है.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

'BJP लोगों के वोट कटवा रही', दिल्ली चुनाव से पहले DPCC चीफ देवेंद्र यादव का बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली-NCR में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर लगी रोक
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली HC के इस फैसले से विनेश फोगाट को राहत, WFI को दी 2 हफ्ते की डेडलाइन
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित
दिल्ली: MCD स्कूलों में पढ़ाई के साथ मिलेगा संस्कारों का ज्ञान, टीम गठित

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget