एक्सप्लोरर

'BJP लोगों के वोट कटवा रही', दिल्ली चुनाव से पहले DPCC चीफ देवेंद्र यादव का बड़ा आरोप

Delhi Chunav 2025: देवेंद्र यादव के मुताबिक, बीजेपी सिर्फ लोगों के वोट कटवाने का काम ही नहीं कर रही है, बल्कि ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां डुप्लीकेट वोटर भी हैं. एक ही आईडी नंबर पर दो-तीन वोट है.

Delhi Election 2205: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने 'न्याय यात्रा' के दौरान बीजेपी पर वोट कटवाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान के अंतर्गत वोट देने का अधिकार सबको बराबर दिया गया है, लेकिन बीजेपी मौजूदा नागरिकों का वोट कटवाने की साजिश कर रही है. ऐसे में यह साबित होता है कि बीजेपी भविष्य में अपने अस्तित्व को लेकर असुरक्षित है.

उन्होंने कहा, "यह पूरा देश समझ रहा है कि विरोध और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बीजेपी कैसे देश और प्रदेशों चुनाव में एक तय मार्जिन से जीत रही है. यह संजोय नहीं पूरी तरह प्रयोग की पाठशाला में तय नीतिगत साजिश है."

केजरीवाल पर बोला हमला
कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को वोट कटवाने वाले मामले पर घेरते हुए कहा, "अरविंद केजरीवाल द्वारा यह कहना कि हमारे वोटरों के नाम कटवाए जा रहे हैं. क्या केजरीवाल ने उन वोटरों को खरीदा हुआ है." 

उन्होंने कहा, "यह सही है कि बीजेपी एक साजिश के तहत दिल्ली के उन क्षेत्रों में वोट कटवाने की कार्यवाही की जहां से उन्हें वोट नहीं मिलता है. लेकिन आप की ओर से यह कहना कि हमारे वोटर हैं, यह भी सही नहीं है. दिल्ली का नागरिक किसी निश्चित पार्टी का वोटर नहीं है. जागरुक मतदाता अपनी अपेक्षा और मौजूदा सरकार की कार्यशैली के आधार पर वोट करता है."

चुनाव आयोग में दी शिकायत
देवेंद्र यादव के मुताबिक, "बीजेपी सिर्फ लोगों के वोट कटवाने का काम ही नहीं कर रही है, बल्कि ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां डुप्लीकेट वोटर भी हैं. एक ही आईडी नंबर पर दो-तीन वोट है और इसकी जानकारी हमें लोकसभा चुनाव में भी थी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डुप्लीकेट वोट कटवाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र भी लिखा है."

उन्होंने कहा, "एक मतदाता के पास एक से अधिक वोट है तो लोकतांत्रिक पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने का उद्देश्य परिपूर्ण नहीं माना जा सकता है, क्योंकि इसमें फर्जी वोट डाले जाते हैं, जो काम बीजेपी हर चुनाव में बखूबी कर रही है. इस पर रोक लगनी चाहिए, यही दिल्ली कांग्रेस की मांग है."

ये भी पढ़ें- '2025 चुनाव में AAP का जहाज...', रामनिवास गोयल के चुनाव नहीं लड़ने पर क्या बोले देवेंद्र यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने LBS अस्पताल का किया दौरा, परखी स्वास्थ्य सेवाएं
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एक्शन, दो दिन में 40 SHO का तबादला
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
जीजा को फंसाने के लिए घर में छिपाईं देसी पिस्तौल, ऐसे खुला राज 
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम
दिल्ली के 2706 लोगों को मिला हज का मौका, 10 अगस्त तक पूरा करना होगा यह जरूरी काम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget