एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: 2019 के बाद वायु गुणवत्ता में रिकॉर्ड सुधार, AQI 4 साल में सबसे कम

Delhi AQI News: दिल्ली में साल 2019 के बाद औसत वायु गुणवत्ता (AQI) सूचकांक जुलाई के दौरान सबसे कम दर्ज किया गया. इस बार मासिक औसत एक्यूआई 83.71 रहा.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में जुलाई माह के दौरान औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) साल 2019 के बाद सबसे बेहतर रहा. यानी पिछले चार सालों में एक्यूआई सबसे बेहतर रहा. दिल्ली में 29 जुलाई को 59 एक्यूआई दर्ज किया गया जो चालू वर्ष के लिए सबसे कम दैनिक औसत एक्यूआई है. कुल मिलाकर जुलाई 2023 के दौरान दिल्ली में सभी 31 दिन 'अच्छी से मध्यम' वायु गुणवत्ता वाले दिन रहे.

2023 में जुलाई की 31 दिनों की अवधि में पीएम 2.5 और पीएम 10 संकेन्द्रण के दैनिक औसत में भी कमी देखी गई. जुलाई 2023 में दिल्ली में दैनिक औसत पीएम 2.5 संकेन्द्रण 35 रहा. जबकि 2022 में यह 36, 2021 में 40, 2020 में 34 और 2019 में 47 था. जुलाई में 31 दिनों की अवधि के लिए 'अच्छे से मध्यम' वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या वर्ष 2019 में 26, 2020 में 31, 2021 में 29, 2022 में 31 रही थी. जुलाई 2023 के सभी 31 दिनों के दौरान अच्छी से मध्यम वायु गुणवत्ता वाले दिन दर्ज किए गए. 

औसत AQI 83.71

दिल्ली का मासिक औसत एक्यूआई 83.71 रहा जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. दिल्ली ने 2019 के बाद इसी अवधि की तुलना में चालू वर्ष के जुलाई के दौरान अपना सबसे कम मासिक औसत एक्यूआई दर्ज किया. अगर एक्यूआई स्तर की बात जनवरी से जुलाई के दौरान करें तो 2023 में 182.6, 2022 में 209, 2021 में 204.7, 2020 में 159 और 2019 में 215.3 रहा था. 

कल से 6 अगस्त तक बारिश की आशंका

भारत मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. कल से 6 अगस्त तक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा. बता दें कि जुलाई के अंतिम सप्ताह के दौरा दिल्ली में जमकर बारिश हुई और राजधानी का मौसम सुहाना रहा. हालांकि, भारी बारिश की वजह से दिल्ली में जगग-जगह जलभराव का नजारा ?राज देखने को मिला और लोगों को ट्रैफिक जाम से भी जूझना पड़ा.   

यह भी पढ़ें:  MCD News: दिल्ली पुलिस ने हड़ताल पर बैठे DBC कर्म​चारियों को जबरन उठाया, हड़ताल जारी रखने का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Rohini Building Collapsed: दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, लोगों के दबे होने की आशंका, मलबे में फंसा दिखा शख्स
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी
क्या दिल्ली का सदर बाजार हरियाणा होगा शिफ्ट? CM रेखा गुप्ता ने दे दी जानकारी

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget