एक्सप्लोरर

MCD News: दिल्ली पुलिस ने हड़ताल पर बैठे DBC कर्म​चारियों को जबरन उठाया, हड़ताल जारी रखने का दावा

DBC Workers Strike: दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने मेयर शैली ओबेरॉय से कहा कि इस समय राजधानी में बीमारियों के फैलने का खतरा है, इसलिए समस्या का हल तत्काल निकालें.

Delhi News: अपनी मांगों को लेकर कल 31 जुलाई से हड़ताल पर बैठे DBC कर्मचारियों को दिल्ली पुलिस ने शाम 5 बजे सिविक सेंटर के बाहर से जबरन उठा दिया. हालांकि, हड़तालियों का कहना है कि वे आज सुबह फिर से अपने हड़ताल को जारी रखेंगे. इसी बीच दिल्ली बीजेपी ने DBC कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मेयर को चिट्ठी लिखी गई है, जिसमें DBC कर्मचारियों के हड़ताल की समाप्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है.

दिल्ली प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर की तरफ से मेयर डॉ. शैली ओबरॉय को लिखी गई चिट्ठी में कहा गया कि, दिल्ली में ऐसे समय जब कीड़ों एवं मच्छरों के काटने से होने वाली डेंगू आदि बीमारियां चरम पर हैं, उस समय दिल्ली नगर निगम के डॉमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर (DBC) कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप और भी बढ़ जाएगा, इसलिए इनके हड़ताल को समाप्त करवाना आवश्यक है.

AAP बरत रही लापरवाही

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, डेंगू के मामले जो 2020 से 2022 के बीच कम हो गए थे, इस साल लगभग दोगुने हो गए हैं, जबकि मलेरिया के मामले भी हाल के दिनों में पहले की तरह बढ़ रहे हैं. ऐसे में DBC कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से स्थिति और भी खराब हो सकती है. उन्होंने आम आदमी पार्टी के नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह अफसोसजनक है कि दिल्ली नगर निगम में आप का नेतृत्व दिल्ली में मच्छरों के बढ़ते प्रजनन और DBC कर्मचारियों की हड़ताल के दोहरे मुद्दे पर लापरवाही बरत रही है.

DBC कर्मियों का वेतन जारी

प्रवीण शंकर कपूर ने मेयर को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि वे नगर निगम कर्मियों को समय पर वेतन देने का दावा करती हैं, जबकि DBC कर्मी समय पर वेतन नहीं मिल पाने से ऐसे समय पर हड़ताल पर गए हैं, जब उनकी सेवाओं की सर्वाधिक अवशयकता है. उन्होंने मेयर से DBC कर्मियों के साथ बैठक कर उनके लंबित वेतन को जारी करने के साथ उनकी जायज़ मांगों को स्वीकारने की मांग की है.

डीबीसी कर्मियों का हड़ताल जारी 

बता दें कि कल से DBC के कर्मचारी सिविक सेंटर के गेट नम्बर 5 पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत अनिश्चितकालीन हड़ताल और क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठ गए. कल 31 जुलाई 9 बजे से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि इनकी मांगो को नहीं माने जाने की वजह से इन्हें हड़ताल पर बैठना पड़ा. जब तक मांगों को नहीं माना जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी. 

यह भी पढ़ें: LPG Price In Delhi: 100 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, जानें दिल्ली में अब कितनी होगी कीमत?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget