एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, पूर्व सैनिकों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया गया. पूर्व सैनिकों ने सरकार का समर्थन किया और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Protest At Jantar Mantar In Delhi: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ देशभर में गुस्सा देखा जा रहा है. इसी कड़ी में सीमा जागरण मंच और पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया गया, जिसमें भारतीय सेना से जुड़े पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया.

प्रदर्शन की शुरुआत शंखनाद के साथ हुई, और “जहां हुआ हिंदुओं पर वार, पूरा देश करेगा प्रहार” जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया गया. पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और सरकार को अपना समर्थन जताया.

'हम पूर्व सैनिक भी लड़ाई के लिए हैं तैयार'
पूर्व वायु सैनिक शैलेंद्र जयसवाल ने कहा, “हम सरकार के साथ हैं. सरकार को हमसे जो भी सहयोग चाहिए, हम तैयार हैं.” वहीं, पूर्व सैनिक बलविंदर सिंह शर्मा ने कहा, “जो भी भारत के विरुद्ध कार्रवाई करेगा, हम पूर्व सैनिक भी लड़ाई के लिए तैयार हैं.”

'पाकिस्तान की हरकत का अब लेना चाहिए कड़ा बदला'
प्रदर्शन में सीमा जागरण मंच से जुड़ी महिलाओं ने भी जोरदार भागीदारी की. एक महिला प्रदर्शनकारी ने कहा, “पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत पर हमें 1 के बदले 1000 सैनिकों के सिर चाहिए.” मृदुला नामक महिला ने कहा, “पाकिस्तान की हरकत का अब कड़ा बदला लेना चाहिए, क्योंकि वहां के लोग इंसान नहीं, पत्थर बन चुके हैं.”

सीमा जागरण मंच के अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा, “हम अपना दुख और गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. सरकार जो निर्णय लेगी, हम उसके साथ हैं. पाकिस्तान पर ऐसा प्रहार हो कि वह दोबारा हमला करने की सोच भी न सके.”

' हमें अब स्थायी समाधान की ओर बढ़ना होगा'
एयर मार्शल ओपी तिवारी ने पाकिस्तान पर तीखा वार करते हुए कहा, “पाकिस्तान चीफ कुछ और चाहता था, लेकिन कुछ और हो गया. इससे भारत की जनता एकजुट हो गई है. मैं सभी विपक्षी पार्टियों से अपील करता हूं कि पाकिस्तान का झंडा जलाया जाए, जिससे आतंकियों का मनोबल टूटे. हमें अब स्थायी समाधान की ओर बढ़ना होगा.”

उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान की सेना का मनोबल गिर चुका है. इस बार हर दिशा से जवाबी स्ट्राइक होगी. अब पाकिस्तान की जनता ही उनकी सेना के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी.”

ये भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर दिल्ली में 21,000 शादियां, कारोबार में इतने हजार करोड़ के इजाफे की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget