एक्सप्लोरर

अक्षय तृतीया पर दिल्ली में 21,000 शादियां, कारोबार में इतने हजार करोड़ के इजाफे की उम्मीद

Akshaya Tritiya 2025: सीटीआई के मुताबिक, 'सोने की कीमत में काफी वृद्धि हुई है. पिछले साल अक्षय तृतीया पर 73,500 रुपये की तुलना में इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 97,000 रुपये है'.

Marriage On Akshaya Tritiya In Delhi: अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर दिल्ली में करीब 21,000 शादियां होने से शादी-विवाह से जुड़ा कारोबार एक दिन में ही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक होने की उम्मीद है. अक्षय तृतीया वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है, जो इस साल बुधवार को पड़ रही है.

उद्योग मंडल चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) का कहना है कि अक्षय तृतीया के शादियों के लिए बेहद व्यस्त दिन होने से दिल्ली और आसपास के तमाम बैंक्वेट हॉल, होटल, कैटरर, सैलून, साज-सज्जा से जुड़े लोग, इवेंट मैनेजर और ऑर्केस्ट्रा सहित तमाम लोगों को फायदा होगा.

बैंक्वेट हॉल और होटलों के किराये में ही 10-15 प्रतिशत की वृद्धि

सीटीआई ने अनुमान लगाया है कि बुधवार को दिल्ली में शादी-ब्याह से जुड़ा कुल कारोबार 1,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है. सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, 'अधिक मांग रहने से इस दिन बैंक्वेट हॉल और होटलों के किराये में ही 10-15 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है.'

सीटीआई के महासचिव और स्वर्ण व्यापारी गुरमीत अरोड़ा ने कहा कि अकेले सोने और चांदी में ही लगभग 200 करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है. हालांकि, सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर होने के कारण खरीदार हल्के वजन के आभूषणों में अधिक रुचि दिखा रहे हैं.

अरोड़ा ने कहा, 'सोने की कीमत में काफी वृद्धि हुई है. पिछले साल अक्षय तृतीया पर 73,500 रुपये की तुलना में इस समय 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 97,000 रुपये है. इसकी वजह से व्यापारी ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए छोटे, हल्के सोने और हीरे के आभूषणों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.'

एक आकलन है कि परिवार आम तौर पर शादी के बजट का लगभग 10 प्रतिशत कपड़ों पर, 15 प्रतिशत आभूषणों पर और पांच-पांच प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाइयों और सूखे मेवों पर खर्च करता है. सीटीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग ने कहा कि शादियों के दौरान उपहार में दी जाने वाली वस्तुओं पर लगभग चार प्रतिशत खर्च होता है. इसके अलावा परिवहन, फोटोग्राफी और संगीत से संबंधित सेवाओं पर भी कुल मिलाकर लगभग 15 प्रतिशत खर्च होता है.

इसे भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ ACB ने दर्ज किया केस तो क्या बोली AAP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi
Bharat Ki Baat: सत्ता का प्लान...27 के सेंटर में मुसलमान | CM Yogi | AKhilesh | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: 'प्वाइंट ब्लैंक' का टारगेट कौन?Himanta Sarma के AI वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
Video:
"विदेशी मैडम बिहारी टोन" लंदन की सड़कों पर देसी स्टाइल में समोसे बेचते दिखी गौरी मैम- वीडियो वायरल
Embed widget