एक्सप्लोरर

Opposition Party Meeting: विपक्षी एकता के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल की जुदा होंगी राहे? मिल रहे ऐसे सियासी संकेत

Opposition Parties Meeting: पटना में करीब 4 घंटे तक चली विपक्षी नेताओं की बैठक में दिल्ली पर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस ने अपना सार्वजनिक रुख पेश नहीं किया.

Delhi News: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को 4 घंटे तक चली विपक्षी नेताओं की बैठक खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए. AAP ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अभी तक केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली में लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अपना रुख सार्वजनिक नहीं किया है. ऐसे में अब लोग पूछ रहे हैं कि क्या विपक्ष को एकजुट करने के लिए 9 हजार से ज्यादा किलोमीटर की दौड़ लगाने वाले सीएम केजरीवाल खुद ही विपक्षी एकता से जुदा हो जाएंगे? 

जानकारी के अनुसार, विपक्षी नेताओं की बैठक में अध्यादेश के मुद्दे पर कांग्रेस का चुप्पी साधे रखना आप नेताओं को पसंद नहीं आया. इसीलिए सीएम केजरीवाल प्रेंस कॉन्फ्रेंस में शामिल न होकर वहां से सीधा निकल गए. हालांकि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने 24 घंटे पहले ही ऐसा कुछ होने की आशंका जता दी थी. सूत्रों के हवाले से ये बात सामने आई थी कि अगर अध्यादेश के मुद्दे पर AAP को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिलता है तो वो मीटिंग से वॉकआउट कर सकते हैं. बहराल, सीएम केजरीवाल और सीएम मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल न होकर जनता को एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है.

वोटिंग के वक्त कांग्रेस करेगी वॉकआउट?  

ये बात अलग है कि AAP ने आखिरी मौके तक 'दवाब की राजनीति' करने की पूरी कोशिश की थी. विपक्षी महाजुटान से ठीक पहले आप संयोजक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला था, और कहा था कि दिल्ली में अध्यादेश को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच डील हो गई है. सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि इस डील के मुताबिक, दिल्ली से संबंधित विधेयक पर वोटिंग के दौरान कांग्रेस राज्यसभा से वॉकआउट करेगी. अब जब बैठक पूरी होने के बाद भी कांग्रेस अध्यादेश को लेकर कुछ नहीं बोली तो लोग सीएम नीतीश कुमार के आवास पर दिए गए सीएम केजरीवाल के इस बयान के मायने तलाशने लगे हैं.

ये भी पढ़ें:- 'है दम तो लड़ के दिखाओ वाराणसी से', BJP नेता ने CM अरविंद केजरीवाल को दी चुनौती 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली में अलर्ट! सभी रेलवे स्टेशनों पर सख्त होगी चेकिंग
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'कैमरे पर गंदे-गंदे इशारे...', AAP के इस विधायक पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो
'उमर खालिद को रिहा करो...', JNU में लगे नारे, ABVP बोली- फांसी दो

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget