एक्सप्लोरर

Omicron in Delhi: ओमिक्रोन के खतरे के बीच अब दिल्ली में शुरू हुई ये व्यवस्था, जानें कैसे मिलेगी मदद?

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोविड-19 के सभी मरीजों के सैंपल की सीक्वेसिंग आज से शुरू हो गई है. इसके जरिए हम यह पता लगा पाएंगे कि ओमिक्रोन के कितने मामले हैं.

Omicron Variant Alerts: राजधानी दिल्ली में बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामलों के बीच अरविंद केजरीवाल सरकार एक्टिव नजर आ रही है. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस से संक्रमित सभी लोगों के सैंपल का जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू कर दिया गया, जिससे यह पता लगाया जा सके कि ओमीक्रोन वेरिएंट का संक्रमण किस स्तर तक फैला है.

जिनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजे जाएंगे सैंपल 
सरकार के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के हर दिन करीब 100 से 125 मामले सामने आ रहे हैं और दिल्ली में हर दिन 400 से 500 सैंपल के जीनोम सीक्वेंसिंग की क्षमता है. सत्येंद्र जैन ने कहा, "इंस्टिट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज और लोक नायक अस्पताल में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लैब हर दिन 100 सैंपल का जिनोम सीक्वेंसिंग कर सकते हैं. दिल्ली में केंद्र द्वारा संचालित दो लैब एक दिन में 200-300 सैंपल का जिनोम सीक्वेंसिंग कर सकती हैं, यानी एक दिन में 400-500 सैंपल की टेस्टिंग की जा सकती है." 

'दिल्ली में आ रहे डेली 100 से ज्यादा मामले'  
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "रोजाना करीब 100 से 125 नए मामले सामने आ रहे हैं. कोविड-19 के सभी मरीजों के सैंपल की सीक्वेसिंग आज से शुरू हो गई है. इसके जरिए हम यह पता लगा पाएंगे कि  ओमिक्रोन के कितने मामले हैं. अभी तक ओमिक्रोन से संक्रमण के अधिकतर मामले विदेशों से आए हैं."

दिल्ली में 57 हुए ओमिक्रोन केस
इससे पहले जैन ने मंगलवार को कहा था कि यहां लोक नायक अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप से संक्रमित मरीजों में से तीन ने हाल में कोई यात्रा नहीं थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार राजधानी में ओमिक्रोन मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है.

'क्रिसमस पर भीड़ रोकने के लिए उठाएंगे कदम' 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक के बाद घोषणा की थी कि सभी संक्रमित रोगियों के सैंपल जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे. मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि सरकार क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ रोकने के लिए कदम उठाएगी.

ये भी पढ़ें

Omicron Variant in India: भारत में तेजी से पैर पसार रहा ओमिक्रोन, राजधानी दिल्ली में मिले सबसे ज्यादा मामले

Omicron in Delhi: दिल्ली में मिले 102 नए कोरोना मरीज, 25 जून के बाद सबसे ज्यादा, हर दिन बढ़ रही पॉजिटिविटी रेट और एक्टिव मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
पॉश कॉलोनियों की रेकी, रात में लग्जरी कार चोरी... दिल्ली पुलिस ने खोली हाईटेक गैंग की पोल
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Delhi News: दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget