एक्सप्लोरर

Omicron in Delhi: दिल्ली में मिले 102 नए कोरोना मरीज, 25 जून के बाद सबसे ज्यादा, हर दिन बढ़ रही पॉजिटिविटी रेट और एक्टिव मरीज

Delhi Corona Update: दिल्ली में मंगलवार को 102 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं. ये 25 जून के बाद दूसरी बाद है जब राज्य में सौ से ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं.

Delhi Coronavirus: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 102 नए मामले सामने आए हैं. जबकि कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है. बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में अब भी पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी करीब बनी हुई है. रविवार को भी दिल्ली में कोरोना के 107 नए मामले सामने आए थे. ये 25 जून के बाद दूसरी बार है जब दिल्ली में सौ से ज्यादा मामले पाए गए हैं. 

दूसरी बार मिले सौ से ज्यादा मामले
दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 25 जून को दिल्ली में कोरोना के 115 नए मामले सामने आए थे. वहीं 25 जून को दिल्ली में कोरोना के चार मरीजों की मौत भी हुई थी. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब दिल्ली कुल संक्रमितों की संख्या 14,42,390 हो चुकी है. जिसमें से करीब 14.16 लाख संक्रमित लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं दिल्ली में 25,102 कोरोना से संक्रमितों की मौत हुई है. दिल्ली में अब दिसंबर में कोरोना से कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि नवंबर में सात, अक्टुबर में चार और सितंबर में पांच लोगों की मौत कोरोना से हुई है.

">



बढ़ने लगी पॉजिटिविटी रेट 
बता दें कि शहर में शनिवार को 0.13 फीसदी की पॉजिटिविटी रेट के साथ 86 नए मामले सामने आए थे. जबकि शुक्रवार को 0.12 फीसदी की पॉजिटिविटी दर के साथ 69 नए कोरोना संक्रमित पाए गए थे. पिछले दिनों दिल्ली में ओमिक्रोन के केस आने के बाद से नए मामलों में तेजी आई है. राज्य सरकार की ओर से विज्ञप्ति जारी होने तक मंगलवार को 51,544 कोविड टेस्ट हो चुके थे, जिसमें से 45,429 RT-PCR टेस्ट हुए हैं. वहीं दिल्ली में सोमवार कोरोना के 531 एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 557 हो गई है. वहीं सोमवार तक कोम आइसोलेशन में रहने वालों की संख्या 243 थी जो अब मंगलवार को 262 हो गई. जबकि मंगलवार को शहर कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 173 हो गई है. 

ये भी पढ़ें-

IGNOU December TEE 2021: इग्नू ने दिसंबर टीईई परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक बार फिर आगे बढ़ाई, अब इस तारीख तक करें अप्लाई

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली, यूपी, एमपी, बिहार, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है रेट, जानिए यहां

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget