एक्सप्लोरर

Delhi: मकोका केस में घिरे आप नेता नरेश बालियान, राऊज एवेन्यू कोर्ट में आज हुई सुनवाई

Delhi News: आप नेता नरेश बालियान पर मकोका केस में शिकंजा कसता जा रहा है. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 15 सितंबर तक सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता नरेश बालियान से जुड़े मकोका मामले में शनिवार (6 सितंबर) को राऊज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. अदालत ने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि आरोपियों को सभी जरूरी दस्तावेज 15 सितंबर तक मुहैया कराए जाएं.

इससे पहले हुई सुनवाई में अदालत ने नरेश बालियान और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 3 जून तक बढ़ा दी थी. साथ ही, पुलिस को आरोपी विकास गहलोत के खिलाफ जांच की रफ्तार तेज करने के निर्देश दिए गए थे. कोर्ट ने साफ कहा था कि जांच में किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए और हर पहलू को ध्यान में रखा जाए.

पुलिस ने पेश की चार्जशीट

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, नरेश बालियान और उनके सहयोगियों पर संगठित आपराधिक नेटवर्क बनाने और उसे चलाने के आरोप हैं. इस नेटवर्क पर हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

पुलिस का कहना है कि इस गैंग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में लंबे वक्त तक अवैध तरीके से आर्थिक फायदा उठाया. मकोका (MCOCA) का इस्तेमाल आमतौर पर बड़े और संगठित अपराधियों पर काबू पाने के लिए किया जाता है.

वहीं, नरेश बालियान ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है. उनका कहना है कि यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश का हिस्सा है और उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है. बालियान का आरोप है कि विपक्षी ताकतें उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं ताकि उन्हें राजनीतिक नुकसान पहुंचाया जा सके.

कपिल सांगवान से बातचीत का ऑडियो क्लिप बना सबूत

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के साथ बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद नरेश बालियान को गिरफ्तार किया था. पुलिस का कहना है कि यह ऑडियो इस पूरे नेटवर्क के सक्रिय होने का अहम सबूत है.

इस केस की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी. माना जा रहा है कि इस दौरान आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. कानूनी हलकों में यह तारीख अहम मानी जा रही है, क्योंकि इससे आगे केस किस दिशा में बढ़ेगा, इसकी तस्वीर साफ हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल्प्राजोलम कि 59 हजार गोलियां की जब्त, यूपी-पंजाब तक फैला था ड्रग नेटवर्क
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने अल्प्राजोलम कि 59 हजार गोलियां की जब्त, यूपी-पंजाब तक फैला था ड्रग नेटवर्क
Delhi News: 22 मार्च को दिल्ली में नेशनल लोक अदालत होगी आयोजित, लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका
22 मार्च को दिल्ली में नेशनल लोक अदालत होगी आयोजित, लंबित ट्रैफिक चालान निपटाने का मौका
Delhi News: फ्रोजन एम्ब्रियो को लेकर पति-पत्नी में कानूनी जंग, 16 भ्रूणों के लिए हाईकोर्ट पहुंची महिला
दिल्ली: फ्रोजन एम्ब्रियो को लेकर पति-पत्नी में कानूनी जंग, 16 भ्रूणों के लिए हाईकोर्ट पहुंची महिला
Delhi News: सावधान दिल्ली! LPG-PNG कनेक्शन कटने का डर दिखाकर ठगी, पुलिस ने जारी की खास चेतावनी
सावधान दिल्ली! LPG-PNG कनेक्शन कटने का डर दिखाकर ठगी, पुलिस ने जारी की खास चेतावनी

वीडियोज

Assembly Election 2026: आचार संहिता लागू, बदल जाएंगे 5 राज्यों के सियासी समीकरण! जानें पूरा शेड्यूल
Bengal Election 2026: चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bengal Election 2026: खेला होबे! चुनाव की तारीखों से पहले ममता का ₹500 वाला 'चुनावी दांव'!
Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
'यह सुबह 4:00 बजे से हों-हों मचाते हैं', मुसलमानों को लेकर BJP सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने, जानें पूरा माजरा
दोस्ती खत्म! रोहित शर्मा नहीं हैं बेस्ट, विराट कोहली का चौंकाने वाला बयान आया सामने
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
Tamil Nadu Election 2026 Dates: तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट, 4 मई को नतीजों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन?
Video: सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
सब को माफ करते हुए...हरीश राणा की इच्छा मृत्यु का भावुक पल, वीडियो देख फट जाएगा कलेजा
Embed widget