एक्सप्लोरर

'मुस्लिम भाइयों की तरफ आंख दिखाया तो', अजित पवार के बयान पर मनोज तिवारी बोले, 'कुछ लोग हैं जो...'

Manoj Tiwari on Ajit Pawar: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी पार्टी धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती.

'हमारे मुसलमान भाई और बहनों की तरफ जो कोई भी आंख दिखाएगा तो उसे नहीं बख्शा जाएगा' महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का ये बयान चर्चा में है. शुक्रवार (21 मार्च) को इफ्तार पार्टी के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ये बात कही थी. अब इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

'कुछ लोग हैं जो गलत बयानबाजी...'

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने अजित पवार के बयान पर कहा, "हमारी पार्टी की विचारधारा यही है कि वो धर्म के आधार पर कभी भेदभाव नहीं करती है. हम सबका साथ सबका विकास वाले हैं. कुछ लोग हैं जो अपने गलत बयानबाजी से माहौल खराब करते हैं. भारतीय जनता पार्टी ऐसे लोगों की बातों को इनका व्यक्तिगत विचार मानती है." 

मुंबई की मरीन लाइन्स में हुई एनसीपी की इफ्तार पार्टी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने शुक्रवार को पार्टी की तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टी में ये टिप्पणी की थी. मुंबई की मरीन लाइन्स में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने ये बयान ऐसे समय में दिया है जब औरंगजेब की कब्र का विवाद और नागपुर हिंसा की वजह से राज्य का सियासी माहौल गरमाया हुआ है.


मुस्लिम भाइयों की तरफ आंख दिखाया तो', अजित पवार के बयान पर मनोज तिवारी बोले, 'कुछ लोग हैं जो...

औरंगजेब विवाद पर क्या बोले अजित पवार?

बीते दिन औरंगजेब की कब्र पर जारी विवाद पर भी अजित पवार की प्रतिक्रिया सामने आई. एबीपी माझा के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि ये मुद्दा अभी क्यों उठाना है? उन्होंने ये भी कहा कि बतौर मंत्री जब हम बोलें तो संयम के साथ कोई बयान देना चाहिए. हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.

माना जाता है कि अजित पवार का ये बयान बीजेपी के मंत्री नितेश राणे को नसीहत है. दरअसल, औरंगजेब की कब्र को लेकर नितेश राणे ने टिप्पणी की थी हम उसका कार्यक्रम जरूर करेंगे. उन्होंने यहां तक कह दिया था कि जब बाबरी मस्जिद को गिराया गया था तो हम बैठकर बातचीत नहीं कर रहे थे.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget