एक्सप्लोरर

Delhi: JNU में प्रोफेसर को नौकरी से हटाया तो मचा बवाल, टीचर्स ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा

JNU News: जेएनयू में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को बिना अनुमति अनुपस्थिति के कारण नौकरी से निकाले जाने पर विवाद गहरा गया है. छात्र संघ ने कुलपति पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया है.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को नौकरी से हटाए जाने के बाद छात्रों और शिक्षकों में नाराज़गी बढ़ गई है. इस फैसले के विरोध में जेएनयू छात्र संघ (JNUSU) ने कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलीपुड़ी पंडित के खिलाफ शुक्रवार (29 अगस्त) शाम साबरमती ढाबा पर प्रदर्शन और प्रशासन का पुतला दहन करने का ऐलान किया है.

यह विवाद सेंटर फॉर पॉलिटिकल स्टडीज (CPS) के एक युवा असिस्टेंट प्रोफेसर से जुड़ा है. प्रोफेसर पिछले साल ही नियुक्त हुए थे और अभी प्रोबेशन पर थे. आरोप है कि उन्होंने इस दौरान कई छुट्टियाँ लीं और इसी वजह से उन्हें नौकरी से हटा दिया गया.

प्रोफेसर का पक्ष

हालांकि प्रोफेसर का कहना है कि उन्होंने छुट्टियों की पूरी जानकारी कुलपति को दी थी. उनका आरोप है कि उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिए बिना ही नौकरी से निकाल दिया गया.

प्रशासन का तर्क

हाल ही में हुई एग्जीक्यूटिव काउंसिल (EC) की बैठक में दर्ज मिनट्स के अनुसार, नौकरी से हटाने का कारण “unauthorized absence” यानी बिना अनुमति अनुपस्थिति बताया गया है.

छात्र संघ का आरोप

छात्र संघ का कहना है कि यह कदम पूरी तरह अवैध और मनमाना है. उनका आरोप है कि कुलपति युवा शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार करती हैं और उन्हें प्रताड़ित करती हैं. JNUSU ने कहा कि कुलपति अधीनता की मांग करती हैं और जो शिक्षक उनकी बात नहीं मानते, उन्हें दंडित करती हैं.

प्रदर्शन का ऐलान

JNUSU ने छात्रों और शिक्षकों से एकजुट होकर विरोध में शामिल होने की अपील की है. इस प्रदर्शन में शुक्रवार शाम 6 बजे साबरमती ढाबा पर प्रशासन का पुतला जलाया जाएगा.

छात्र संघ के पदाधिकारियों नीतीश कुमार (अध्यक्ष), मनीषा (उपाध्यक्ष) और मुन्तेहा फ़ातिमा (महासचिव) ने बयान जारी कर कहा कि यह सिर्फ एक प्रोफेसर का मुद्दा नहीं, बल्कि जेएनयू में लोकतांत्रिक माहौल को बचाने की लड़ाई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget