एक्सप्लोरर

Delhi: गणेश चतुर्थी पर हादसा, ई-रिक्शा पलटने से 8 साल की बच्ची की मौत, चालक फरार

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के मौजपुर में गुरुवार सुबह अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, 8 साल की मासूम की मौत हो गई. चालक फरार हो गया. हादसा स्कूल जाते समय हुआ. लोग सड़क सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.

पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 8 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि रिक्शे में मौजूद अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आईं. हादसा बाबरपुर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल जाने के दौरान हुआ.

घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. मृतक बच्ची मौजपुर की कृष्णा गली की रहने वाली थी. परिवार में पिता मनीष पराशर, मां अंजना और चार साल की छोटी बहन है. पिता एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं. बच्ची लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा थी.

गणेश उत्सव के दिन घर में पसरा मातम

गुरुवार को पराशर परिवार में गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जा रहा था. सुबह मां अंजना दोनों बेटियों को स्कूल छोड़ने के लिए ई-रिक्शा में बैठीं. रास्ते में स्कूल की एक शिक्षिका भी अपनी बेटी के साथ उसी रिक्शे में सवार हो गईं.

लेकिन कुछ ही दूर जाने के बाद ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गई और चालक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद ई-रिक्शा पलट गया और अक्षिता नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गई.

CCTV में कैद हुई घटना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

स्थानीय लोगों ने तुरंत ई-रिक्शा सीधा कर बच्ची को बाहर निकाला. बच्ची के सिर और नाक से लगातार खून बह रहा था. मां अंजना तुरंत ही उसे जीटीबी अस्पताल लेकर गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचा नहीं सके. इस पूरे हादसे का वीडियो पास के CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना पार की कई सड़कों पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित हैं, फिर भी धड़ल्ले से चल रहे हैं. PWD ने जगह-जगह बोर्ड लगा रखे हैं, लेकिन प्रशासन और यातायात विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे. नतीजतन, आए दिन ई-रिक्शा के हादसे सामने आते रहते हैं.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget