एक्सप्लोरर

Indian Army Day Parade 2023: पहली बार बेंगलुरु में मनाया जा रहा भारतीय सेना का स्थापना दिवस, कुछ ही देर में शुरू होगी परेड

भारत में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) के रूप में मनाया जाता है. इसी दिन सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिक को उनकी बहादुरी के लिए पूरा देश सलाम करता है.

नई दिल्ली: भारतीय सेना का 75वां स्थापना दिवस (75th Indian Army Day) पहली बार राजधानी दिल्ली (Delhi) से बाहर बेंगलुरु (Bengaluru) में मनाया जा रहा है. रविवार को बेंगलुरु के मद्रास इंजीनियरिंग ग्रुप (MEG) सेंटर में थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे (Manoj Pande) की मौजूदगी में विशेष परेड (Special Parade) का आयोजन किया गया है. इस दौरान जनरल पांडे सैनिकों को संबोधित करेंगे और बहादुर सैनिकों को सम्मानित भी करेंगे. इस दौरान वायुसेना का एक फ्लाई पास्ट भी किया जाएगा और ड्रोन ऑपरेशन्स को प्रदर्शित किया जाएगा. ये स्पेशल परेड सुबह 9 बजे शुरू होगी.

15 जनवरी का दिन होता है खास
भारत में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस (Indian Army Day) के रूप में मनाया जाता है. इस बार देशवासी 75वां भारतीय सेना दिवस मनाएंगे. भारत के सबसे पहले सेना प्रमुख फील्ड मार्शल कोडंडेरा मडप्पा करिअप्पा (K M Cariappa) के सम्मान में इसे मनाया जाता है. 15 जनवरी के दिन ही केएम करिअप्पा ने सेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया था. उन्हें अंतिम ब्रिटिश सेना प्रमुख जनरल फ्रांसिस बुचर (Francis Butcher) से साल 1949 में कमान मिली थी. आजाद भारत के पहले सेना प्रमुख के एम करिअप्पा को प्यार से 'कीपर' कहा जाता था. उनका जन्म 28 जनवरी 1900 में कर्नाटक में हुआ था. करियप्पा ने भारत पाकिस्तान युद्ध 1947 का नेतृत्व किया था. रिटायरमेंट के बाद में उन्हें 1986 में फील्ड मार्शल का रैंक प्रदान किया गया. इसके अलावा दूसरे विश्व युद्ध में बर्मा में जापानियों को शिकस्त देने के लिए उन्हें ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर का सम्मान भी मिला था. 

ये होगी टाइलाइन


Indian Army Day Parade 2023: पहली बार बेंगलुरु में मनाया जा रहा भारतीय सेना का स्थापना दिवस, कुछ ही देर में शुरू होगी परेड

सेना दिवस की अहमियत
इसी के चलते हर साल 15 जनवरी को सीमाओं की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिक को उनकी बहादुरी के लिए पूरा देश सलाम करता है. सेना मुख्यालय में एक बड़े उत्सव का आयोजन किया जाता है. दिल्ली छावनी केएम करिअप्पा परेड ग्राउंड में एक परेड का आयोजन किया जाता है. परेड की सलामी भारतीय सेना प्रमुख लेते हैं. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2017 के मुताबिक भारत की सेना को दुनिया की चौथी सबसे मजबूत सेना है. इस दौरान सेना की ताकत का नमूना पेश किए जाते हैं. इस साल पहली बार ऐसा मौका है जब राजधानी दिल्ली से बाहर सेना दिवस का आयोजन किया जा रहा है. सलामी-दस्ते और मार्चिंग-बैंड के साथ-साथ मोटरसाइकिल डिस्प्ले, पैरा-मोटर और कॉम्बेट फ्री फॉल का आयोजन भी किया जाएगा. इसके साथ ही इस साल वीर सैनिकों को वीरता-पदक भी दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें:- गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां शुरू, फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जवानों का जोश हाई

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
'हम वही गाएंगे जो गांधी-नेहरू और बोस...', वंदे मातरम पर बोले कांग्रेस नेता
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget