एक्सप्लोरर

Gurugram: दिल्ली पुलिस कॉन्सटेबल के साथ लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Gurugram Crime: रेवाड़ी के रहने वाले आरोपी महेश उर्फ मुंडी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसने अपने दो साथियों सज्जन और सुनील के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था.

Gurugram Police: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में ड्यूटी पर जा रहे तीन बदमाशों ने कार लूट ली. दरअसल जी-20 बैठक के दौरान ड्यूटी पर जा रहे दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल के साथ लूट करने वाले तीन आरोपियों में से एक मुख्य आरोपी को गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा पालम विहार टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों ने एक हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए इस कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे और वारदात में शामिल एक आरोपी ने लूट की वारदात के अगले ही दिन अपनी बहन के ससुर की गोली मारकर हत्या भी कर दी थी. 

ओवरटेक कर कार लूट की वारदात को दिया अंजाम
गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया की बीती 9 सितंबर की रात को दिल्ली पुलिस का एक जवान अपनी गाड़ी से खेड़कीदौला से SPR के रास्ते दिल्ली जा रहा था. इस दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी से आए तीन बदमाशों ने उसे ओवरटे करके रोक लिया और दो ने उसे हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी उससे कॉन्सटेबल की बलेनो गाड़ी लूटकर फरार हो गए थे. 

मामले में संयुक्त टीम बनाई
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी और मामले में कार्रवाई करने के लिए अपराध शाखा मानेसर और पालम विहार की एक संयुक्त टीम बनाई. इस पर पालम विहार अपराध शाखा की टीम ने मामले में संलिप्त एक मुख्य आरोपी रेवाड़ी के रहने वाले महेश उर्फ मुंडी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसने अपने दो साथियों सज्जन और सुनील के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था.

लूटी गई गाड़ी से हत्या की वारदात में करना था इस्तेमाल
गुरुग्राम पुलिस द्वारा मामले की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महेश ने इस लूटी हुई गाड़ी से हत्या की वारदात को अंजाम देना था. आरोपी महेश ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया है कि उसके भाई की साल 2014 में हत्या हुई थी. इस मामले में उसी के गांव के ही दो युवकों पर महेश के भाई की हत्या का आरोप लगा था. इससे वह उनसे रंजिश रखता है और बदला लेने के लिए ही उन दोनों को मौत के घाट उतारना चाहता था. इसके लिए ही उसने यह लूट की वारदात को अंजाम दिया था.

सुंदर भाटी के साथ भी वारदात को दिया है अंजाम
इसके अलावा जिस स्विफ्ट गाड़ी से इन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था उस गाड़ी को सुनील ले गया था जिसने लूट की वारदात के अगले ही दिन अपनी बहन के ससुर को मौत के घाट उतार दिया था. गुरुग्राम पुलिस ने बताया की आरोपी ने यह भी बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर सुंदर भाटी के साथ मिलकर भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है.

आधा दर्जन से ज्यादा वारदातों को दे चुका है अंजाम
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आधा दर्जन से अधिक संगीन अपराधों को अंजाम देना स्वीकार किया है. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अन्य वारदातों के बारे में खुलासा हो पाएगा. (राजेश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: Gurugram: गुरुग्राम के पंचायत भवन में वेंडर्स की दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई से रोष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget