एक्सप्लोरर

Gurugram: गुरुग्राम के पंचायत भवन में वेंडर्स की दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई से रोष

Gurugram News: वकीलों का कहना है की वेंडर्स के सामने अब रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है. वेंडर्स की मानें तो पिछले काफी साल से वह लोग यहां बैठ कर अपने घर का खर्च चला रहे हैं.

Gurugram Administration: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के पंचायत भवन में वेंडर्स की दुकानों में तोडफ़ोड़ को लेकर वेंडर्स एसोशिएशन में भारी रोष व्याप्त हो गया है.  हालांकि वेंडर एसोशिएशन ने गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला से मुलाकात कर तोड़फोड़ की. कारवाई को रोके जाने की गुहार लगाई थी. विधायक ने आश्वाशन भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी वहां तोड़फोड़ की कार्रवाई लगातार जारी रही.

जिसको लेकर वेंडरों में भारी रोष व्याप्त हो गया है. गुरुग्राम के पंचायत भवन परिसर में काफी वेंडर, टाइपिस्ट अपना रोजगार कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं. यहां बनी दुकानों में पिछले कई दिनों से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है.

जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तोड़फोड़ से पंचायत भवन में बैठे वेंडर्स का काम प्रभावित हो रहा है. रोजाना तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जा रही है. यहां से हजारों लोगों की रोजी-रोटी चलती है. अगर दुकानों को तोड़ दिया जाता है तो सभी के काम ठप हो जाएंगे.

वकील अरुण शर्मा, महेंद्र सिंह और राम निवास का कहना है कि वेंडरों के सामने अब रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है. वेंडरों की मानें तो पिछले काफी साल से वह लोग यहां बैठ कर अपने घर का खर्च चला रहे है. जिस जगह पर वह लोग बैठे हुए है उस जगह का किराया भी वह लोग दे रहे हैं. बावजूद इसके उनको उजाड़ा जा रहा है. जिला प्रशासन यहां तक बताने को तैयार नही है कि उनके लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. वह लोग अपना रोजगार कहा बैठ कर चलाएं.

पंचायत भवन में स्टाम्प वेंडर, टाइपिस्ट, एडवोकेट, नोटरी, वसीका नवीस से लेकर हर तरह के लोग बैठे हुए हैं, जो अपना रोजगार चला रहे हैं. वहां कहा की अगर इनके कमाने के ठिकाने उजड़ गए तो उनके घर भी उजड़ जायेंगे. 

इसके साथ साथ वहां मौजूद लोगों ने कहा की हालांकि सरकार एक तरफ तो कहती है कि किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा और दूसरी तरफ उनकी रोजी रोटी छीनने का काम कर रही है. वेंडर एसोसिएशन ने मीटिंग कर आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी है. वेंडर क्या कदम उठाते है यह तो मीटिंग के बाद ही साफ हो पाएगा, फिलहाल तो प्रशासन की कार्रवाई से वेंडरों में खासा रोष व्याप्त है. वही ये जमीन जिला परिषद की बताई जा रही है. (राजेंश यादव की रिपोर्ट)

ये भी पढ़े: Delhi Crime News: शक बिनाह पर पति ने पत्नी का किया मर्डर, बेटी को घर में बंद कर हुआ फरार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget