एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में AAP विधायकों की बढ़ी टेंशन, अरविंद केजरीवाल ने दिए ये संकेत

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सामने जीत की हैट्रिक लगाने की चुनौती है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने टिकट बंटवारे के आधार का संकेत दिया है.

Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. आम आदमी पार्टी के सामने सत्ता बचाये रखने की चुनौती है. पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ सभाएं और रैलियां कर रहे हैं. जनता के बीच पहुंचकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली में विकास कार्यों की बखान भी कर रहे हैं. जीत की हैट्रिक की चुनौती को देखते हुए आम आदमी पार्टी मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है.

ऐसे में टिकट पाने की आस लगाये बैठे विधायकों की टेंशन बढ़ गयी है. अरविंद केजरीवाल के संकेत से अटकलों का बाजार गर्म है. उन्होंने तय किया है कि टिकट बंटवारे का पैमाना ऊंचा रखा जायेगा. सोमवार को कार्यकताओं और वॉलेंटियर्स के सम्मेलन को अरविंद केजरीवाल ने संबोधित किया. उन्होंने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी बड़ी सावधानी से टिकटों का बंटवारा करेगी. उन्होंने परिवारवाद पर भी कटाक्ष किया. आप संयोजक ने स्पष्ट किया कि भाई, भतीजा को तरजीह नहीं मिलेगी.

AAP में कैसे होगा टिकटों का बंटवारा?

सर्वे के आधार पर टिकट का बंटवारा होगा. ऐसे में कार्यकर्ताओं की निष्ठा विधायक या पार्षद में ना होकर केजरीवाल में होनी चाहिए. मानकर चलें कि विधानसभा की सभी 70 सीटों पर अरविंद केजरीवाल लड रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया. अरविंद केजरीवाल के बयान पर दिल्ली की सियासत गर्म हो गयी है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बयान का मतलब समझाया.

अरविंद केजरीवाल ने मान ली हार-BJP

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले ही हार मान ली है. वीरेंद्र सचदेवा के बयान पर आप की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है. मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी टिकटों का बंटवारा जनता से मिले फीडबैक के आधार पर करती आई है. बीजेपी को आप की चिंता छोड़कर खुद की करनी चाहिए. आने वाला चुनाव अरविंद केजरीवाल के लिए अग्नि परीक्षा है.

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 2346 होम गार्ड की फौरन नियुक्ति के दिए निर्देश, जानें वजह

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
दिल्ली में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, BJP-MCD पर लापरवाही का आरोप
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
पुरानी दिल्ली को मिली नई पहचान, SRDC का बदला नाम, विरासत को साथ लेकर चलेगी नई पहल
Delhi News: 11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
11 वार्ड कमेटियों के चुनाव के लिए BJP पार्षदों ने भरे नामांकन, स्थायी समिति के लिए भी दाखिल हुए पर्चे
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget