एक्सप्लोरर

'क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है...', पीए और सांसद के खिलाफ ED की रेड पर बोले CM केजरीवाल

ED Raids In Delhi: ईडी ने आप के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के यहां भी रेड की. ईडी की टीम रात करीब 10 बजे एनडी गुप्ता के घर से निकली. दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार पर भी रेड हुई.

Delhi News: ईडी की कार्रवाई को लेकर दिल्ली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. मंगलवार (6 फरवरी) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार के घर पर ईडी ने रेड की. सीएम केजरीवाल ने दावा किया कि गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला. एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई काग़ज़ नहीं. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के कोषाध्यक्ष एनडी गुप्ता के यहां से भी ईडी वाले चले गये. वहां भी कुछ नहीं मिला.

एक्स पर एक पोस्ट में सीएम केजरीवाल ने कहा, "मेरे PA के घर आज 16 घंटे ED के 23 अफ़सरों ने रेड की. गहन छानबीन के बाद उन्हें कुछ नहीं मिला. एक पैसा नहीं मिला, कोई ज्वैलरी नहीं या किसी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं, कोई काग़ज़ नहीं. इन्होंने मनीष सिसोदिया के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला. इन्होंने सत्येन्द्र जैन के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला. इन्होंने संजय सिंह के यहां रेड की, वहां कुछ नहीं मिला."

क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है?- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा, "क्या ED किसी के भी घर में ऐसे ही बिना किसी कारण घुस सकती है? क्या ये सरासर गुंडागर्दी नहीं है? इस से साफ़ है कि ये सभी रेड और गिरफ़्तारियां केवल राजनीतिक द्वेष के तहत की जा रही हैं, हमें परेशान करने के लिए, आम आदमी पार्टी को कुचलने के लिए. साल हो गये जांच करते करते. एक नया पैसा या कोई सबूत नहीं मिला. देश क़ानून और संविधान से चलता है. भारत देश किसी की बपौती नहीं है. ये देश 140 करोड़ लोगों का है. इस क़िस्म की गुंडागर्दी लोग क़तई बर्दाश्त नहीं करेंगे."

बुधवार को आतिशी करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार, आप के ज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एन डी गुप्ता के कार्यालय के अलावा कुछ अन्य लोगों के परिसरों की तलाशी ली. इस बीच आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी बुधवार सुबह 10:00 बजे फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी. ईडी पर उन्होंने एक और खुलासा करने का दावा किया.

AAP नेताओं पर ED की रेड पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये 2 शर्तें, संसद मार्च पर भी की अपील
सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये 2 शर्तें, संसद मार्च पर भी की अपील
CJP के संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
संसद मार्च के दावों के बीच दिल्ली में इन 20 रास्तों पर पड़ेगा असर, पढ़ लें पूरा रूट, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Delhi Weather News: दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
दिल्ली में गर्मी बरकरार, सामान्य से अधिक रहा पारा, नहीं हुई बारिश, कल क्या होगा?
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget