एक्सप्लोरर

AAP नेताओं पर ED की रेड पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

Pawan Khera on ED Raid: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दिल्ली में ईडी द्वारा की गई छापेमारी को बीजेपी की हताशा बताया है. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की घबराहट को दिखा रहा है.

Delhi News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को आबकारी नीति (Excise Policy) मामले में ईडी द्वारा कई बार समन भेजा जा चुका है. अब उनके निजी सचिव के आवास पर ईडी ने रेड डाली है. आम आदमी पार्टी, इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. इसी गठबंधन में शामिल कांग्रेस के नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ऐसे हथकंडे अपना रही है. पवन खेड़ा ने सीएम केजरीवाल के बहाने पीएम नरेंद्र मोदी के 'एनडीए 400 पार' के बयान को लेकर भी उनपर तंज कसा.

पवन खेड़ा ने कहा कि ''जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है. बीजेपी की घबराहट दिख रही है, हताशा दिख रही है. अगर आपको इतना ही आत्मविश्वास है कि आप 370 और 400 सीटें ला रहे हैं, तो फिर इस तरह के हथकंडों पर तो आपको उतारू नहीं होना चाहिए.'' पीएम मोदी ने दरअसल संसद में अपने भाषण में कहा था कि मैं आमतौर पर आंकड़ों के चक्कर में नहीं पड़ता लेकिन देश में जिस तरह का मिजाज है वह एनडीए को 400 पार करवाकर रहेगा और बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी. 

ईडी ने दिल्ली में डाली 12 जगह रेड
बता दें दिल्ली में आप के बड़े नेताओं के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में 12 से ज्यादा ठिकानों पर रेड डाली गई है. इसमें आप के राज्यसभा सांसद एन डी गुप्ता और सीएम केजरीवाल के निजी सचिव पर भी छापा मारा है. इससे पहले सीएम केजरीवाल को 5 बार समन जारी किया जा चुका है जिसे उन्होंने राजनीतिक एजेंडा करार दिया.

सम्राट चौधरी के बयान पर पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया
उधर, पवन खेड़ा से जब बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के उस बयान को लेकर पूछा गया जिसमें उन्होंने कहा था कि अब हमारे पास बहुमत है और हमारी सरकार 94 लाख रोजगार उपलब्ध कराएगी, इस पर पवन खेड़ा ने कहा, ''कितने यूटर्न हो गए, तब क्यों नहीं सोचा था, आखिरी यूटर्न में क्यों सोचा जा रहा है.'' पवन खेड़ा का निशाना बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन पर था जहां नीतीश कुमार ने एकबार फिर महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है. 

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली पुलिस ने 8800 जवानों को 30 मार्च तक ट्रेन करने का रखा लक्ष्य, नये कानूनों पर अमल का पढ़ेंगे पाठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget