एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने के खिलाफ DMRC का अभियान, 1647 लोगों को भरना पड़ा जुर्माना

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि मेट्रो सेवा का तकरीबन 67 लाख लोग हर रोज लाभ उठाते हैं. सभी की निगरानी काफी मुश्किल है. सीसीटीवी के माध्यम से उपद्रवी घटनाओं पर नजर रखा जा रहा है. 

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के अंदर अक्सर लोग रील्स, अश्लील हरकत या फिर नियमों का उल्लंघन करते नजर आ जाते हैं. कई बार ऐसे रील्स या उटपटांग हरकतों की वजह से सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी होते हैं. जो न केवल डीएमआरसी की फजीहत का कारण बनते हैं, बल्कि मेट्रो यात्रियों के लिए भी असुविधाजनक होता है. जिसे देखते हुए डीएमआरसी ने ऐसे लोगों के खिलाफ अभियान चला रखा है और अब तक 1647 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई के साथ उन पर जुर्माना भी लगाया है.

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने बताया कि सिर्फ रील्स बनाने वाले लोगों का डेटा अलग से उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें उपद्रव पैदा करने, ट्रेन के फर्श पर बैठना और ट्रेन के अंदर खाना-खाने जैसे मामलों में कई कार्रवाई भी शामिल हैं. उनके खिलाफ मेट्रो रेलवे अधिनियम की धारा 59 के तहत 1647 यात्रियों पर उपद्रव करने के मामले में जुर्माना किया गया है. अधिकारी ने बताया कि डीएमआरसी ने पिछले साल भी ऐसे मामलों में 1600 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की थी.

उपद्रवियों पर सीसीटीवी की नजर

डीएमआरसी के मुताबिक अप्रैल महीने में 610, मई में 518 और जून में 519 उपद्रव से संबंधित मामले दर्ज किए गए. ऐसा करने वालों को खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई के भी प्रावधान हैं. हर दिन मेट्रो से तकरीबन 67 लाख लोग यात्रा करते हैं, ऐसे में सभी की निगरानी काफी मुश्किल है, लेकिन सीसीटीवी के माध्यम से वे परिसर में घटित किसी भी घटना का पता लगा सकते हैं.

रील्स बनाने के खिलाफ डीएमआरसी का अभियान 

डीएमआरसी ने यात्रियों को रील बनाने से रोकने और सह-यात्रियों की असुविधा का कारण बनने से रोकने के लिए दिल्ली मेट्रो के कई मेट्रो स्टेशन परिसर में पोस्टर भी लगाए हैं. अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को किसी भी ऐसी गतिविधि जिससे अन्य यात्रियों को असुविधा हो सकती है, में शामिल होने से रोकने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से अभियान चलाया जा रहा है.

दिल्ली के अलीपुर में कोबरा के डसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
चालान के साथ सम्मान भी, सड़क सुरक्षा के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई पहल
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर हमले के आरोपी को लेकर खुलासा, गूगल पर सर्च...
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा
दिल्ली सरकार की योजना, कैदियों की मौत पर परिजनों को मुआवजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget