एक्सप्लोरर

दिल्ली के अलीपुर में कोबरा के डसने से मजदूर की मौत, परिजनों ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Delhi News: दिल्ली सरकार द्वारा नरेला विधानसभा में अलग-अलग जगह पर सीवरेज पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है. यूपी-बिहार के सैकड़ों मजदूर इस इलाके में सीवर डालने का काम करते हैं.

Delhi Snake Bite News: दिल्ली अलीपुर में मजदूरी का काम करने वाले एक युवक की बीती रात कोबरा सांप के डसने से मौत हो गई. उसकी पहचान विक्की (24) के रूप में हुई. उसे यूपी-बिहार से निजी कंपनी द्वारा दिल्ली सरकार की विकास परियोजनाओं में काम करने के लिए लाए गए सैकड़ों अन्य मजदूरों के साथ दिल्ली लाया गया था. मृतक को अलीपुर इलाके में 20 किला बीहड़ जंगल के बीच सैकड़ों अन्य मजदूरों के साथ कंपनी ने काम पर रखा था.

शुक्रवार को काम खत्म कर लौटने के बाद जैसे ही विक्की अपने बिस्तर पर सोने गया, वहां पहले से मौजूद काले कोबरा सांप ने उसे डस लिया. उसके साथी उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अलीपुर थाना पुलिस से मिली सूचना के बाद वन विभाग ने कोबरा सांप को रेस्क्यू किया. अलीपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

दरअसल, दिल्ली सरकार द्वारा नरेला विधानसभा में अलग-अलग जगह पर सीवरेज पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है. विकास कार्य पूरा करने के लिए यूपी-बिहार से निजी कंपनियों द्वारा सैकड़ो मजदूरों को लाया गया है. मजदूरों के ठहरने की व्यवस्था अलीपुर इलाके के बीहड़ जंगल 20 किला के बीच में है. जहां मजदूरों झोपड़ियां डालकर जंगल के बीच रह रहे हैं जो कि काफी जोखिम भरा है. 

कंपनी ने एंबुलेंस तक नहीं कराए मुहैया 

मृत युवक के परिजनों का आरोप है कि घायल विक्की को हॉस्पिटल ले जाने के लिए निजी कंपनी द्वारा किसी एंबुलेंस या प्राइवेट वाहन का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया. उसे उसके अन्य मजदूर साथी करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कंधे पर रखकर जंगल के बाहर ले गए, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. 

अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पीड़ित परिजनों एवं अन्य मजदूरों का आरोप है कि यदि निजी कंपनी द्वारा उन्हें तमाम तरह की आपातकालीन स्थिति में निपटाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाते तो शायद विक्की जान बच जाती.

Delhi: सरकारी खजाने को 200 करोड़ चूना लगाने पर ACB की बड़ी कार्रवाई, PWD के पूर्व एडीजी समेत तीन ​गिरफ्तार

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget