एक्सप्लोरर

देवेंद्र यादव ने रेखा गुप्ता सरकार पर साधा निशाना, कांवड़ शिविरों को लेकर लगाए ये गंभीर आरोप

Delhi News: देवेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांवड़ जैसे पवित्र आयोजन में इस प्रकार की घिनौनी राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कांवड़ शिविर श्रद्धालुओं के लिए लगाये जाते हैं.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी के काल में यदि कोई सामाजिक संस्था अन्य राजनीतिक दल के नेताओं के फोटो लगाकर होर्डिंग लगा रही है तो उनको पुलिस और एसडीएम के द्वारा जबरन हटाया जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है. 

उन्होंने कहा कि कांवड़ जैसे पवित्र आयोजन में इस प्रकार की घिनौनी राजनीति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि कांवड़ शिविर कावड़ श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाये जाते हैं.

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की रेखा गुप्ता सरकार ने इस वर्ष कांवड़ियों के लिए समय पर इंतजाम नहीं किया और उल्टे शिविरों को दी जाने वाली राशि पर भी केप लगा दी, जबकि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार के समय कांवड़ शिविरों में लगने वाले टेंट, कुर्सी, मेज इत्यादि का पूरा खर्च सरकार वहन करती थी.

देवेंद्र यादव ने बादली विधानसभा में करनाल बायपास, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर पर कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया और दीप प्रज्वलित भी किए. भगवान शिव के श्रद्धालु कांवड़ियों की सेवा के लिए जनसेवा संगठन समयपुर बादली में प्रत्येक वर्ष कांवड शिविर लगाकर यहां से गुजरने वाले कांवड राहगीरों की सेवा करता है.

कांग्रेस नेता ने कांवड़ शिविर पहुंचकर पूजा अर्चना भी की और वहां जनसेवा संगठन द्वारा कांवडियों के लिए मौजूद सुविधाओं का जायजा भी लिया. सेवा भाव के लिए लगाए गए कांवड़ शिविर में कांवड़ियों के लिए दवाई की व्यवस्था भी मौजूद होने के साथ-साथ उन्हें तीन वक्त भंडारा कराने की व्यवस्था भी की गई है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सर्वधर्म सम्भाव की विचारधारा में विश्वास रखने वाली पार्टी है और हर धार्मिक आस्था प्रति सद्भावना और सामाजिक समरसता का प्रसार प्रचार ही हमारी नीति, विश्वास और विचारधारा है.

उन्होंने दिल्ली के लाखों कांवड़ियों से अनुरोध किया कि सभी श्रद्धालु गंगाजल ले जाते समय अनुशासन और यातायात नियमों का पालन करें और दिल्ली एनसीआर के रुट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाईजर का उलंघन न करें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
कांवड़ यात्रा 2026: दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद, जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
HPV वैक्सीन अभियान पर रोक की थी मांग, दिल्ली HC ने किया मना, जारी रहेगा कैंपेन
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget