एक्सप्लोरर

दिल्ली में 2 हजार कर्मचारियों की नौकरी खतरे में? देवेंद्र यादव ने रेखा गुप्ता सरकार पर साधा निशाना

Delhi Politics: कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों को हटाने का आरोप लगाया है, जिसमें नर्सें, फार्मासिस्ट और डॉक्टर शामिल हैं. कांग्रेस ने कहा कि यह अन्यायपूर्ण है.

Devender Yadav: दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बावजूद दिल्ली कांग्रेस के उत्साह में कमी नहीं आ रही है. चुनाव के पहले जिस तरह कांग्रेस सत्तासीन आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर हमलावर बनी हुई थी, वह क्रम लगातार जारी है और इस वक्त आम आदमी पार्टी से भी ज्यादा मुखर बनी हुई है. सीएम रेखा गुप्ता की 100 दिनों की सरकार द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों की नौकरी पर तलवार लटकाने को लेकर निशाने पर आ गयी है.

मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत 2000 कर्मचारियों को हटाने की तैयारी?

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा है कि बीजेपी ने सत्ता में आते ही स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाने का वादा किया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट दिखाई दे रही है. देवेन्द्र यादव के आरोपों के मुताबिक, रेखा गुप्ता सरकार ने रोजगार देने के बजाय दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में कार्यरत करीब 2000 कर्मचारियों जिनमें 1500 नर्सें, फार्मासिस्ट, मल्टी टास्किंग स्टाफ और लगभग 500 डॉक्टर शामिल हैं, को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है.

'नो ड्यूज सर्टिफिकेट पर दस्तखत करवा रही सरकार'

उनका आरोप है कि इन कर्मचारियों की सेवाएं बिना किसी स्पष्ट प्रक्रिया के समाप्त की जा रही हैं, जो प्रिंसीपल ऑफ नेचुरल जस्टिस और मानवीय पहलू के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को पिछले दो महीनों से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके परिवार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन कर्मचारियों से ज़बरदस्ती नो ड्यूज सर्टिफिकेट पर दस्तखत करवा रही है, ताकि उन्हें चुपचाप बाहर का रास्ता दिखाया जा सके.

उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक के कर्मचारियों में भारी असमंजस और भय का माहौल है. वे अलग-अलग अधिकारियों से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही. जबकि कुछ ही समय पहले इन कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की थी और उन्हें यह भरोसा दिलाया गया था कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर परियोजना के तहत उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.

बीजेपी की नीयत पर सवाल

देवेंद्र यादव ने सवाल उठाया कि जब मुख्यमंत्री स्वयं एक ओर भरोसा दे रही हैं, तो दूसरी ओर कर्मचारियों को बाहर का रास्ता क्यों दिखाया जा रहा है? उन्होंने इस पूरे मामले को लोकतांत्रिक मूल्यों और कर्मचारी हितों के साथ किया गया अन्याय बताया और बीजेपी सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े किए.

इसे भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली में पहला शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनकर तैयार, कल उद्घाटन करेंगी CM रेखा गुप्ता

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget